back to top

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में बृहस्पतिवार को उतरेगी। कप्तान के रूप में पहले सात टी20 मैचों में से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ छह गंवा चुके अय्यर के पास टीम को जीत की राह पर लौटाने का यह सुनहरा मौका है। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत अपेक्षित है लेकिन अगर हार गए तो उस ड्रेसिंग रूम की हालत का अनुमान ही लगाया जा सकता है जिसमें 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी भी हैं।

भारत ने इस दौरे के लिये वीवीएस लक्ष्मण को कोच के रूप में भेजा है जिनकी शख्सियत आक्रामक कोच गौतम गंभीर से एकदम उलट है । ऐसा नहीं है कि गंभीर जीतना नहीं चाहेंगे लेकिन अंतिम एकादश के साथ प्रयोग करने की उनकी आदत गंभीर की तुलना में कम है ।एक बार फिर नजरें वंडर ब्वॉय सूर्यवंशी पर होंगी जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे क्योंकि संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है ।

हरारे स्पोटर्स क्लब से अभिषेक और सूर्यवंशी की पुरानी यादें जुड़ी है । अभिषेक ने इसी मैदान पर पदार्पण किया था और दूसरे मैच में पहला टी20 शतक भी यहीं लगाया था।सूर्यवंशी ने छह फरवरी को इस मैदान पर इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ जूनियर विश्व कप फाइनल में शतक लगाया था ।

इस श्रृंखला में नये गेंदबाजी आक्रमण को आजमाने का लक्ष्य था लेकिन वर्तमान खराब प्रदर्शन के कारण अब इसे हर हालत में जीतना जरूरी हो गया है।हरारे स्पोटर्स क्लब की पिच में नमी और उछाल रहता है जिससे भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कतें आ सकती है । ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा के तेज आक्रमण का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं होगा। उपकप्तान तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर सहज नहीं दिख रहे हैं जो टी20 में तीसरे नंबर के अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन ईशान किशन को इस क्रम पर उतारा जा रहा है।

पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह बेहतर विकल्प हैं लेकिन उपकप्तान को बाहर करना आसान नहीं होगा।भारत के सामने असली चुनौती हर्ष दुबे, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे में से एक को चुनने की है । तीनों में से कोई भी शुद्ध हरफनमौला नहीं है। ऐसे में तीनों को भी उतारा जा सकता है।

शिवम को सीम और स्विंग गेंदबाजी के सामने बतौर बल्लेबाज परेशानी आई है। लेकिन उन्हें दो टी20 विश्व कप जीतने का अनुभव है। वहीं शेडगे की गेंदबाजी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तो हर्ष अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं । गंभीर की पसंद हरफनमौला रहे हैं लेकिन लक्ष्मण की सोच अलग है।

वह पुछल्ले बल्लेबाजों की कतार नहीं रख सकते क्योंकि मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव और यश ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर पाते।प्रिंस का खेलना तय लग रहा है जो मयंक यादव के साथ उतरेंगे । तीसरे तेज गेंदबाज का चयन अशोक और यश में से किया जायेगा ।

टीमें :

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह

जिम्बाब्वे : सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स , रिचर्ड एनगारवा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा ।

मैच का समय : 4 . 30 से ।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...