back to top

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही मांगने का दिन है। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए।खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपने जन्मदिन पर जश्न नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा,आज जश्न मनाने का दिन नहीं है। यह जवाबदेही मांगने का दिन है। लोकतंत्र बहाल करो।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और उन सभी नागरिकों के आभारी हैं जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। खरगे के अनुसार, लोगों का स्नेह उनके लिए बहुत मायने रखता है और वह इसके लिए सभी को ह्म्दय से धन्यवाद देते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन पहले देश ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और सरकार द्वारा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन को कुचले जाते हुए देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की मांग कर रहे छात्रों की आवाज का जवाब देने के बजाय उनके खिलाफ बल का इस्तेमाल किया गया।खरगे ने सवाल किया कि न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों किया गया, संसद को लगभग सील क्यों किया गया और इंटरनेट बंद क्यों किया गया? उन्होंने पूछा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक होने और लाखों युवाओं की परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा।

खरगे ने सरकार से इस मुद्दे पर संसद में तत्काल विस्तृत चर्चा की मांग की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि उन्हें मामले की नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना चाहिए।खरगे ने छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त, स्वतंत्र और योज्ञता आधारित शिक्षा व्यवस्था बनाने तथा शिक्षा पर अधिक खर्च किए जाने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि परीक्षा में धांधली होने पर छात्रों को अनिवार्य पुनर्परीक्षा और मुआवजे का वैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। खरगे ने इस बात पर जोर दिया,हमारे बच्चे दमन के नहीं, न्याय के हकदार हैं। खरगे का जन्म 21 जुलाई, 1942 को हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...