back to top

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मध्य प्रदेश में पांच दिन का राजकीय शोक

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्य में सरकार ने पांच दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और इस दौरान कोई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

चौहान ने बताया कि दिवंगत राज्यपाल के सम्मान में मध्य प्रदेश सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों समेत सभी शासकीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाएं आज मंगलवार को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके निधन पर मध्य प्रदेश में 21 जुलाई से 25 जुलाई तक पांच दिन का राजकीय शोक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में प्रदेश में कोई आधिकारिक तथा मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उन्होंने कहा कि टंडन का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री और समस्त मंत्रिपरिषद ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और टण्डन को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश की जनता की ओर से दिवंगत टंडन को श्रद्घांजलि देने के लिए वह लखनऊ जा रहे हैं। टंडन 29 जुलाई 2019 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने थे। उनका मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...