back to top

दिल्ली मंत्रिमंडल ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पात्र लाभार्थियों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना को मंगलवार को मंजूरी प्रदान की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए इस योजना को बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना को मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना नाम से जाना जाएगा। योजना को दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।

निविदा प्रक्रिया और अन्य अनिवार्यताएं पूरी किए जाने के बाद आगामी छह से सात महीने में इसके लागू हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस योजना के तहत स्वच्छ तरीके से पैक किए गए गेहूं, आटा, चावल और चीनी के थैले लोगों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे। पीडीएस दुकान से राशन लेना वैकल्पिक होगा। आप सरकार की इससे पहले के कार्यक्रम में घर तक राशन पहुंचाने की योजना को उपराज्यपाल कार्यालय के साथ लंबी खींचतान चली थी।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मार्च 2018 में दिल्ली सरकार से कहा था कि वह घर तक राशन पहुंचाने के अपने प्रस्ताव को पूरी जानकारी के साथ केंद्र को भेजे। केजरीवाल ने कहा कि घर तक राशन पहुंचाने की योजना लागू किए जाने के साथ ही दिल्ली में केंद्र की एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें केंद्र के सहयोग से राशन वितरित करती हैं, लेकिन धोखाधड़ी, अधिक कीमत वसूलना, देरी और गुणवत्ता की शिकायतें मिली है। राशन पाना गरीब का अधिकार होना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से हमने पांच साल में कई बदलाव किए। अब लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजनीति में कदम रखने से पहले आरटीआई कार्यकर्ताओं के रूप में लोगों के राशन संबंधी अधिकार के लिए संघर्ष किया था और उन्हें राशन माफिया के हमलों का शिकार भी होना पड़ा था।

उन्होंने कहा, हम परिवर्तन संगठन के जरिए झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीबों के अधिकारियों के लिए लड़ा करते थे। हमने गरीबों को उचित तरीके से राशन दिलाने में मदद करने के लिए आरटीआई का अधिकतम इस्तेमाल किया। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने घर तक सेवा पहुंचाने की जो योजना लागू की थी, उसी की तरह यह योजना भी शासन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...