back to top

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं अमय पटनायक – एक ऐसे अधिकारी जो कभी भ्रष्ट और शक्तिशाली लोगों के आगे सिर नहीं झुकाते । इस जुलाई, अनमोल सिनेमा आपको ताकत, धोखे और जबर्दस्त ड्रामा से भरपूर रेड 2 की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर के अभिनय से सजी इस फिल्म का प्रीमियर देखिए इस शुक्रवार, 31 जुलाई, शाम 7:30 बजे, सिर्फ़ अनमोल सिनेमा पर।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म आपको सच और झूठ की जंग में ले जाती है। अजय देवगन अपनी खास स्टाइल, टाइमिंग और जबर्दस्त इंटेंसिटी के साथ अमय पटनायक बनकर लौटे हैं। अजय और रितेश का टकराव फिल्म की जान है – देवगन की शांत ताकत और रितेश के चालाक और दबंग किरदार का कॉम्बिनेशन दर्शकों को बांधे रखता है। कहानी में और भी जान डाल देते हैं सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे अनुभवी कलाकार।

रेड 2 के निर्माता हैं भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ के द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह एक पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोडक्शन है।

रेड 2 में एक बार फिर लौट रहे हैं ईमानदारी और निडरता के प्रतीक, आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (अजय देवगन), जो एक और ताकतवर दुश्मन – दादाभाई (रितेश देशमुख) का सामना करते हैं, जो संत के वेश में छिपा हुआ एक साँप है। क्या अमय पटनायक सच सामने ला पाएंगे, या सिस्टम उनका मिशन को कुचल देगा? जानने के लिए देखिए ‘रेड 2’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शुक्रवार, 31 जुलाई, शाम 7:30 बजे

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मानसून से पहले स्वच्छता कार्य नहीं हो पाने के कारण केरल में संक्रामक रोग के मामले बढ़े : मंत्री के. मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानसून की तैयारियों के तहत इस साल फरवरी से स्वच्छता कार्य नहीं...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...