back to top

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे फिर से शुरू होने पर पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इस बीच, विपक्षी सदस्य आसन के करीब आ गए। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे अमित शाह जवाब दो नारे लगा रहे थे।

पीठासीन सभापति ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर लौटने का अनुरोध किया, लेकिन शोरगुल नहीं थमने पर उन्होंने दो बजकर दो मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडÞियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी।

इसके बाद अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराना चाहा, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांगें उठाने लगे। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा हुई गतिरोध की स्थिति का मुद्दा उठाते देखा गया। वह दिल्ली में पिछले सप्ताह प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्वाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग भी दोहराते सुने गए। बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल बाधित नहीं करने का अपना आग्रह दोहराया। शोर-शराबा नहीं थमने पर उन्होंने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी और तब से सदन में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे की स्थिति के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके हैं।

RELATED ARTICLES

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

नीली नहीं अब विश्व कप में भगवा जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें

नयी दिल्ली। भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच विश्व कप में पारंपरिक नीली जर्सी नहीं...

पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने RAF के हथियारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के विरोध...