back to top

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नाम बदलने का खेल अब समाप्त होगा, क्योंकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा
चुनाव में जनता सरकार बदलने की तैयारी कर चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बुधवार को वाराणसी में की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा,जो लोग देवी-देवताओं तक के नाम बदल सकते हैं, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है? अब नाम बदलने का यह खेल खत्म होगा, क्योंकि जनता सरकार बदलने के लिए तैयार है। सपा प्रमुख की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद आई।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस अभियान को भाजपा की दलित संपर्क पहल के रूप में देखा जा रहा है। वाराणसी से अलग कर बनाए गए भदोही जिले का नाम तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार ने छह दिसंबर, 2014 को संत रविदास नगर से बदलकर भदोही कर दिया था। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जिले का पुराना नाम बहाल करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे फैसले उन लोगों को पसंद नहीं आएंगे, जो बाबर और औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लोगों को बांटने और उन्हें आपस में लड़ाने का काम करती है।

RELATED ARTICLES

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

नीली नहीं अब विश्व कप में भगवा जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें

नयी दिल्ली। भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच विश्व कप में पारंपरिक नीली जर्सी नहीं...

पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने RAF के हथियारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के विरोध...

2013 में पदार्पण करने वाले 38 वर्ष के रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

मुंबई।आस्ट्रेलिया में 2020.21 दौरे पर सिताराहीन भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला में अपनी कप्तानी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य...