back to top

मानसून से पहले स्वच्छता कार्य नहीं हो पाने के कारण केरल में संक्रामक रोग के मामले बढ़े : मंत्री के. मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानसून की तैयारियों के तहत इस साल फरवरी से स्वच्छता कार्य नहीं हो पाने के कारण राज्य में संक्रामक रोगों के मामलों में वृद्धि हुई है।मुरलीधरन ने यह भी कहा कि संक्रमित लोगों और इन रोगों के कारण हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर पारदर्शिता बरतना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा विभाग को संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या अपने पोर्टल पर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।संक्रामक रोगों पर मीडिया के लिए आयोजित एक कार्यशाला में मंत्री ने कहा, ैमेरा मानना है कि हमें मीडिया को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए और सरकार ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगी। हम मीडिया द्वारा की जाने वाली आलोचना का स्वागत करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं।उन्होंने कहा कि यदि संक्रामक रोगों से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए तो लोग स्थिति को गंभीरता से नहीं लेंगे और इन बीमारियों के प्रसार पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा,राज्य में संक्रामक रोग के मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि इस वर्ष फरवरी से स्वच्छता कार्य सहित मानसून से जुड़ी तैयारियां नहीं हो सकीं। पिछले वर्ष दिसंबर में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के बाद, लगभग 70 प्रतिशत निर्वाचित सदस्य नये थे और जब तक वे अपने कामकाज को बखूबी समझ पाते, विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई।

मंत्री ने कहा कि इसके बाद राज्य में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई, जिसके कारण स्वच्छता कार्य नहीं किये जा सके और संक्रामक रोगों के मामलों में वृद्धि हुई। मुरलीधरन ने बताया कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक उपाय सुझाने के वास्ते एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया है।उन्होंने कहा कि अल्पकालिक उपायों के तहत स्कूलों में शुक्रवार, कार्यालयों में शनिवार और घरों में रविवार को ड्राई डे मनाया जाएगा। इस दौरान मच्छर के प्रजनन वाले स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...