लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने वाले कथक गुरू, कलाकार तथा कोरियोग्राफर स्वर्गीय पंडित अर्जुन मिश्रा की जयन्ती पंडित अर्जुन मिश्रा जयन्ती 2026) को अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मनाई गयी। जिसमें उनके सुपुत्र पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा जो की संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड एवं उस्ताद बिस्मिलाह खा अवार्डी है एवं पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा एवं प्रान्तिय कथक कलाकारों, अन्य साथी व स्वर्गीय अर्जुन मिश्रा जी के सपुत्र अनुज मिश्रा जी के विदेशो (स्कॉटलैंड, इटली, दुबई) मे रहने वाले भारतीय मूल के शिष्य कलाकारो (नैथली एवं श्वेता) ने भाग लेकर मंच पर आकर्षक नृत्य करके सबका मन मोह लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा जी एवं अनुज मिश्रा कथक अकादमी की ओर से अनेक संरचनाओ का शानदार प्रदर्शन हुआ एवं पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी नेहा सिंह सेंगर जी की कोरियोग्राफी ने सभी दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा जी एवं उनकी धर्मपत्नी नेहा सिंह सेंगर जी ने अपने शिष्य एवं शिष्याओ के साथ मिलकर बहुत ही शानदार जयन्ती मनाई जिसमें सर्वप्रथम सीनियर और जूनियर छात्रों ने गुरु वंदना से जयन्ती का शुभ आरंभ किया उसके पश्चात् पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा जी के साथ मिलकर सीनियर छात्रों ने जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य करके सबका मन मोह लिया, इसके बाद अकादमी के जूनियर छात्रों ने सिया रामचंद्र पर अद्भूत नृत्य किया। तदो उपरांत अकादमी के सीनियर छात्रों एवंम जूनियर छात्रों ने मिलकर अर्जुन मिश्रा जी को याद करके ताल चक्र पर शानदार प्रदर्शन किया। वही अकादमी के शुरूआती छात्रों एवं जूनियर छात्रों ने तराना पर कथक नृत्य करके सभी दर्शको को आश्चर्य चकित कर दिया और अंत में कृष्ण रस पर पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा जी एवं उनकी धर्मपत्नी नेहा सिंह सेंगर जो की ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने के पश्चात भी उनकी द्वारा निर्देशित नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों के शोर से पूरा आॅडिटोरियम गूंज गया। कथक नृत्य मे सम्मिलित होने वाले सीनियर छात्रों के नाम-आरती बघेल, विवेक वर्मा, श्रेया वर्मा, प्रेरणा विश्वकर्मा, मैत्री चौहान, वंशिका शर्मा, रुद्राक्षी यादव, अनुप्रिया सिंह, शुभ सिन्हा, यशवी चतुवेर्दी, हषार्ली मौर्य, प्रज्ञानशी पाठक, यशस्वी मिश्रा, नीरज कश्यप, ईशिता सिंह। कथक नृत्य मे सम्मिलित होने जूनियर छात्रों के नाम -आशी श्रीवास्तव, आव्या श्रीवास्तव, आराध्या वर्मा, हरिणिका बिष्ट, आरोही राज, एंजल, रिद्धि गौर, सिद्धि गौर, आरोही शाह, अन्विता सिंह, नमित चौरसिया। तबला वादक मे पंडित विकास मिश्रा, अनिर्वाण तालुकेदार। सारंगी – ध्रुव त्रिपाठी गायन में प्रखर पांडे जी ने अपने गायन से सबका मन मोहित कर दिया।





