back to top

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के अवतार तथा सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया। सीता स्वयंवर की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि रात्रि में आयोजित रासलीला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाओं तथा भस्मासुर वध की मनोहारी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेषकर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को देखकर माताएं एवं बहनें भावविभोर हो उठीं, जबकि भस्मासुर वध का मंचन रोमांच का केंद्र रहा। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, सुनील पटेल, सुशांत वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, मुकेश चौरसिया, विशाल वाल्मीकि, जय सिंह, अशोक राठौड़, वीरू कश्यप, दीपेश कुमार, आलोक चौधरी, पवन सिंह, राजेश जोशी, कुलदीप जोशी, संजय वर्मा, नाथ शरण त्रिपाठी, मुन्ना शर्मा, शिवराज, निर्मल कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...