back to top

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालओं ने भोले बाबा मंदिर में भांग-धतूरा, बेलपत्र व फल-फूल अर्पित कर दूध व जल से अभिषेक कर मत्था टेका और मंगल कामना की। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दरबार में हाजिर हुए और अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।
उत्साह और उल्लास के साथ शहर वासियों ने सावन का स्वागत किया। शहर के शिव मंदिर रंग और रोशनी से जगमगा रहे हैं। गुरुवार से भगवान शिव के प्रिय मास सावन की शुरूआत हो गई। भोर से ही मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही श्रृंगार और रुद्राभिषेक शुरू हो गए। शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना कराने के लिए बुकिंग फुल है। डालीगंज का मनकामेश्वर मंदिर सुबह पांच बजे भक्तों के लिए खोल दिया गया। राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर के कपाट भोर चार बजे खुले। चौक के कोनेश्वर महादेव मंदिर, रानी कटरा स्थित शिवालयों में भी सावन मास भर रुद्राभिषेक चलेगा। सावन के पहले दिन यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास में लगने वाले ऐतिहासिक सावन मेला की रौनक देखते ही बन रही। झूले लगे हुए हैं। हालांकि, मेले की शुरूआत बुधवार से होगी। सोमवार को बाबा का श्रृंगार भांग से होगा और बुधवार को खोवा से बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सावन भर यहां जलाभिषेक के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। यहां सावन मास भर मेला लगेगा। चौक के कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर पूजा अर्चना की जा रही है। महंत विशाल गौड़ के अनुसार, सावन भर शाम आठ से रात दस बजे तक हर दिन रुद्राभिषेक होगा। सावन के पहले दिन इंदिरानगर के मानस विहार स्थित शिव मंदिर में भी सुबह-सुबह श्रद्धालुओं का हुजूम दिखायी दिया।

बाबा श्री सिद्धनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक:
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की कृपा से शुभ संवत नल नामक श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि मंगलवार को बाबा श्री सिद्धनाथ मंदिर हाल नादान महल रोड में सुबह 11 बजे से 14वां रुद्राभिषेक 25 चौकियों पर शिव परिवार के साथ 55 सौ रूद्र विराजमान कर शिव भक्तों ने पूजा की। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि प्रमुख आचार्य ने हर हर महादेव के मंत्र उच्चारण के भद्रम करणेभि के मंत्र से अपने 8 सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रों के द्वारा रुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ की।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऋषिकेश हरिद्वार से 1000लीटर गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया गया साथ में दूध दही घी शहद शर्करा गन्ने का रस कुसोदक गंगाजल इन वस्तुओं से भी अभिषेक किया गया। आचार्य शिव शंकर पांडे ने बताया कि ध्यान आसन प्राणायाम पुण्यावाचन आवाहन के पश्चात भगवान को स्नान से लेकर षोडसोपचार पूजन किया गया तत्पश्चात भगवान शंकर का श्रंगार किया गया।

सावन के लिए तैयार हुआ चांदी का शिवलिंग :
सावन शुरू होने से पहले ही बाजारों में इसकी रौनक दिखने लगी है। बाजार में इस बार चांदी के कई गहने ऐसे हैं जो सावन में शिव पूजा के दौरान काम आ सकते है। सराफा कारोबारी विनोद माहेश्वरी ने बताया कि इस बार सावन में चांदी के बेलपत्र, नाग नागिन, चंद्रमा मोती जो रुद्राभिषेक में चढ़ते हैं उसको तैयार किया गया हे। उन्होंने बताया कि चांदी के शिवलिंग हर साइज के तैयार किए गए हैं। इसके अलावा स्फटिक की माला पारे का शिवलिंग पारे का नंदी भी इस बार विशेष तैयार किया गया है। विनोद माहेश्वरी ने बताया कि 24 कैरेट गोल्ड पॉलिश पर चांदी का काम बढ़िया से किया गया है। भगवान को मंदिर में रखने के लिए महाकाल एवं शिव परिवार की मूर्ति सुंदर.सुंदर रूपों में तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि चांदी के नाग-नागिन, बेलपत्र एवं त्रिशूल की कीमत 500 से 1100 तक है। चरण पादुका 500 से 1200 तक की गई है। उन्होंने बताया कि शिवलिंग 3000 से 15000 नंदी व शिवलिंग 10000 रुपए तक आ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इसमें तेजी से बिक्री होगी। सवान में लखनऊ में करीब 500 किलो चांदी की बिक्री होती है। मंदिर में लोग दान करते हैं।

मनकामेश्वर में लगे बम-बम भोले के जयकारे
लखनऊ। सावन के पहले दिन मनकामेश्वर मठ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखायी दी। हर कोई महादेव के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए आतुर दिखायी दिया। सावन के पहले दिन डालीगंज आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर में सुबह ही शिवार्चन शुरू हो गया। सैकड़ो की संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए आए। मंदिर में शाम चार से सात बजे की बीच ओम् नम: शिवाय: महामंत्र का जाप हुआ। मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज ने विधि.विधान से पूजन कर जप शुरू कराया। वह स्वयं भी जप में बैठी। इसके अलावा मंदिर के अन्य कार्यकतार्ओं ने जप किया। इससे पहले मुख्यकार्यकर्ता उपमा पाण्डेय सहित अन्य भक्तों ने रंगोली सजाई। भगवान भोलेनाथ की पतिमा स्थापित की। मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने बताया कि कोई भक्त इसमें शामिल हो सकता है। यह लोक मगंल के कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। सावन के पहले दिन शाम को महंत ने भगवान शिव की आरती की।आरती के समय भक्तों का हुजूम दिखायी दिया।

व्रत के साथ घरों में हुआ पूजन:
भोले के भक्तों द्वारा पहले सावन पर व्रत भी रखा गया। घरों में भी भोलेनाथ की पूजा की गई और रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भोले के भक्तों द्वारा सुख-शांति और मंगल की कामना की गई।

बमबम भोले के जयकारों से गूंजा भंवरेश्वर महादेव मंदिर:
तीन जनपदों की सीमा ओर स्थित पौराणिक काल के प्राचीन शिवमंदिर में श्रावण मास के पहले दिन से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा मध्यरात्रि से ही मंदिर के कपाटखुलते मंदिर हर पर महादेव, बम बम भोले के नारों से गूंजने लगा शाम तक लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। लखनऊ उन्नाव व रायबरेली की सीमा पर सी नदी के किनारे स्थित प्राचीन व पौराणिक काल से ही इस मंदिर के प्रति लोगों में एक अलग ही धार्मिक महत्व है लोगों का मानना है कि द्वापर युग में यहां पर त्र्यंबक नामक वन हुआ करता था जहां पर पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान ठहरे हुए थे तो पांडव पुत्र महाबली भीम ने इस शिवलिंग को स्थापित किया था

यहां भी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु:
चौक के रानी कटरा स्थित के छोटा व बड़ा शिवाला, कोनेश्वर मंदिर, आशियाना के सेक्टर.एच स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, बंगलाबाजार के श्री रामजानकी मंदिर, मौनी बाबा मंदिर व गुलाचिन मंदिर के अलावा सिद्धेश्वर मंदिर, गोमतेश्वर मंदिर व विन्ध्याचल मंदिर के अलावा शहर के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरानगर भूतनाथ मंदिर, महानगर के सिद्धेश्वर मंदिर, राजाजीपुरम, सआदतगंज, आलमबाग, चिनहट के अलावा बख्शी का तलाब के मां चंद्रिका देवी मंदिर के चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, इटौंजा के रत्नेश्वर महादेव मंदिर, टीकेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही शहर के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर आरती की।

कोतवालेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक की बुकिंग फुल:
चौक के कोतवालेश्वर मंदिर में भी सावन के पहले दिन को लेकर रौनक रही। यहां सावन के अंतिम सोमवार को महादेव बाबा नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। चौक के रानी कटरा के मां संकटा देवी मंदिर बाबा शिवाला और छोटा शिवाला में भी शिव भक्त जुटे। यहां पूरे सावन भर रुद्राभिषेक की बुकिंग फुल है। सदर के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, आलमबाग के मौनी बाबा मंदिर, कृष्णा नगर के सहसैवीर बाबा मंदिर, इंद्रेश्वर मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है।

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रुद्राभिषेक का हुआ शुभारंभ
लखनऊ। शिव सेवा परिवार के तत्वावधान में भगवान शिव की अहैतुकी कृपा से श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार को रामलीला ग्राउंड, ऐशबाग, लखनऊ में प्रात: 10:00 बजे से 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का शुभारंभ “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित, शिवशंकर पाण्डेय एवं डॉ. योगेश व्यास सहित पाँच सहयोगी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। पूजन में भगवान का आवाहन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, सुगंधित जलाभिषेक, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, अक्षत, मिश्रित अन्न, गुलाल, बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, पान, सुपारी, ऋतु-फल, दक्षिणा, स्तुति, आरती, पुष्पांजलि एवं विसर्जन सहित समस्त वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। साथ ही समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति एवं लोककल्याण की प्रार्थना भगवान शिव से की गई। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 5,500 रुद्र विराजमान कर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन किया। भगवान शिव के अभिषेक हेतु ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल तथा 3 कुंतल गौ-दूध विशेष रूप से मंगाया गया। आयोजक हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में ही निर्धारित स्थान पर गड्ढा बनाकर पूजन में प्रयुक्त मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अरविंद तिवारी, उमेश शर्मा, पवन मनोचा, लोकेश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवम बंसल, संदीप कांत राजन, विनोद अग्रवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, दीपक बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, मयंक मनोचा, वर्षा शर्मा, उज्ज्वल शुक्ला, अनुज अग्रवाल, संजय सोनकर, सत्यकाम मिश्रा, अर्चना जी, आशा रानी निगम, प्रीति निगम एवं देवेश जी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...