back to top

कोरोना वायरस : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,448 अंक गिरा, निवेशकों के 5.45 लाख करोड़ डूबे

मुंबई। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ने की आशंका में दुनियाभर के बाजारों में निवेशकों की घबराहट भरी बिकवाली जारी रही। इस बिकवाली के चलते शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1,448.37 अंक की इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के आर्थिक मंदी के चपेट में आने का जोखिम बढ़ गया है। इस कारण वैश्विक बाजार के लिए यह सप्ताह 2008 के आर्थिक संकट के बाद का दूसरा सबसे बुरा सप्ताह साबित हुआ है। इस वायरस का संक्रमण चीन से शुरू हुआ और अब न्यूजीलैंड, नाईजीरिया, अजरबैजान, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान आदि समेत 57 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं।

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन गिरावट रही और सेंसेक्स 1,448 अंक गिर गया। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान एक समय 1,525 अंक तक की गिरावट आ गई। हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर यह अंतत: 1,448.37 अंक यानी 3.64 प्रतिशत गिरकर 38,297.29 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। इससे पहले 24 अगस्त 2015 को सेंसेक्स 1,624.51 अंक टूटा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 431.55 अंक यानी 3.71 प्रतिशत गिरकर 11,201.75 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में मचे इस हाहाकार में निवेशकों के 5,45,452.52 करोड़ रुपए डूब गए। बीएसई में सूचीबद्घ कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण गिरकर 1,46,94,571.56 करोड़ रुपए पर आ गया। यह बृहस्पतिवार को कारोबार की समाप्ति पर 1,52,40,024.08 करोड़ रुपए रहा था। इस सप्ताह सेंसेक्स में 2,872.83 अंक यानी 6.97 प्रतिशत की गिरावट आई है।

निफ्टी भी सप्ताह के दौरान 879.10 अंक यानी 7.27 प्रतिशत गिरा है। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 8.14 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टाटा स्टील में 7.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 6.98 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 6.24 प्रतिशत और इंफोसिस में 5.95 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिलीं। सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ आईटीसी के शेयर ही मजबूत हुए।

बीएसई के सभी समूहों में गिरावट रही। धातु, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी, मूल सामग्रियां, उद्योग, ऊर्जा, वित्त, वाहन और बैंकिंग समूहों में 7.01 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वायरस के संक्रमण के नए मामले सामने आने से दुनिया भर में निवेशकों की संपत्तियां डूबीं। घरेलू स्तर पर व्यापक स्तर पर बिकवाली हुई और धातु तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों पर अधिक असर हुआ।

उन्होंने कहा, बाजार अभी तक यह अनुमान नहीं लगा पाया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का अर्थव्यवस्था पर ठीक-ठाक कितना असर पड़ेगा। यदि यह संकट और खिंच गया तो मध्यम अवधि के लिए जोखिम उपस्थित हो सकते हैं। विश्लेषकों के अनुसार, चीन के अलावा अन्य देशों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके हो सकने वाले असर को लेकर निवेशक घबराए हुए हैं।

इस वायरस से दुनिया भर में अब तक 83 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जारी निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों को कमजोर किया। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई इस सप्ताह अब तक 9,389 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्की में 3.71 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

यूरोप के शेयर बाजार कारोबार के दौरान चार प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिका के डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,190.95 अंक गिरकर बंद हुआ। यह इसके इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। इस बीच कच्चा तेल 3.38 प्रतिशत गिरकर 49.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। रुपया भी कारोबार के दौरान 55 पैसे गिरकर 72.16 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...