back to top

कोरोना वायरस प्रभाव : भारत साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटा

नई दिल्ली। भारत साइप्रस में कोरोना वायरस के खतरे के कारण वहां होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हट गया। शाटगन विश्व कप अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) से मान्यता प्राप्त है जिसका आयोजन चार से 13 मार्च के बीच किया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (आईएसएसएफ) के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि सरकार की सलाह पर भारतीय टीम को टूर्नामेंट से हटाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस एकमात्र कारण है जिससे हमने हटने का फैसला किया। ऐसा केंद्रीय एजेंसियों की सलाह पर किया गया। सूत्रों ने कहा, परिस्थितियों को देखते हुए यह सही फैसला है क्योंकि हम अपने निशानेबाजों, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जोखिम में नहीं डाल सकते। निकोसिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल दो निशानेबाजों ने भी कहा कि उन्होंने हटने के फैसले के बारे में सुना है लेकिन वे आधकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। इसके कारण अब तक 3000 लोगों की जान जा चुकी है जबकि विश्व भर में 80 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। भारत 16 से 26 मार्च के बीच डा. कर्णी सिंह रेंज में संयुक्त विश्व कप की मेजबानी करेगा। साइप्रस में अभी तक कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संदिग्ध मामलों को एहतियात के तौर पर अलग थलग रखा गया है।

इस वायरस के खतरे के कारण दुनिया भर की कई खेल प्रतियोगिताओं को या तो स्थगित या रद्द कर दिया गया है। जो प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं उनमें कई फुटबाल मैच, मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर्स, बैडमिंटन टूर्नामेंट और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस महीने के शुरू में भारत सरकार ने चीनी पहलवानों को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वीजा नहीं दिया था। साइप्रस में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में मानवजीत सिंह संधू, श्रेयसी सिंह, लक्ष्य शेरोन, अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान शामिल थे। निशानेबाजों को दो और चार मार्च को दो जत्थों में वहां जाना था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...