back to top

कोरोना से दुनिया में अब तक 42.72 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 42 लाख 72 हजार 729 मामले सामने आ चुके हैं। दो लाख 87 हजार 615 की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लाख 36 हजार 196 लोग ठीक हो चुके हैं। स्पेन की सबसे बुजुर्ग महिला (113 साल) मारिया ब्रायंस अब स्वस्थ हैं। उन्हें अप्रैल में एक अन्य महिला के साथ संक्रमित पाया गया था।

ब्रायंस को जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो पूरे स्टाफ ने बाहर आकर तालियों से उनका स्वागत किया। दूसरी तरफ, ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा अब 40 हजार से ज्यादा हो गया है। 75 मिनट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दुनिया की गिरती अर्थवयवस्था और किसी एक देश पर निर्भरता को लेकर भी चर्चा हुई। ट्रम्प प्रशासन पहले ही कुछ समय के लिए चीन से इंडस्ट्री को दूसरे जगह ले जाने की बात कह चुकी है।

वहीं, स्पेन की सबसे बुजुर्ग महिला (113 साल) मारिया ब्रायंस अब स्वस्थ हैं। उन्हें अप्रैल में एक अन्य महिला के साथ संक्रमित पाया गया था। ब्रायंस को जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो पूरे स्टाफ ने बाहर आकर तालियों से उनका स्वागत किया। ब्रायंस का अपना ट्विटर हैंडल है। हालांकि, इसको उनके परिजन आॅपरेट करते हैं। वो 20 साल से कैटेलोनिया के एक नर्सिंग होम में रह रही हैं। 1907 में उनका जन्म अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ। 8 साल की उम्र में वो स्पेन आ गईं। तब से यहीं हैं।

उधर, यहां मरने वालों की संख्या मंगलवार को 40 हजार 11 हो गई। इनमें 10 हजार ऐसे लोग हैं जो केयर होम्स में रह रहे थे। सरकार ने एक बयान में कहा, ह्ल9 मई तक 35 हजार 44 हजार की मौत इंग्लैंड और वेल्स में दर्ज की गई। ब्रिटेन का कुल आंकड़ा 40 हजार 11 है। ब्रिटेन अब यूरोप का सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित देश है। इटली में 30 हजार 739, स्पेन में 26 हजार 744 और फ्रांस में 26 हजार 604 लोग दम तोड़ चुके हैं।

जर्मनी में अब तक 7 हजार 661 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, यहां 24 घंटे में 16 नए मामले सामने आए। इनमें से 15 मामले ऐसे हैं जिनकी टेस्ट रिपोर्ट तो पॉजिटिव आई लेकिन उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आए। इसी तरह के मामले डब्लूएचओ के लिए चिंता का कारण हैं। वुहान में सोमवार को 6 मामले सामने आए थे। डब्लूएचओ ने सोमवार को उन देशों को चेतावनी दी थी जिन्होंने लॉकडाउन हटाने में जल्दबाजी की थी।

उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 5632 नए केस मिले हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, संक्रमण के 1 लाख 69 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने राज्यों के गवर्नरों को लॉकडाउन लगाने के लिए फटकार लगाई।

वहीं, व्हाइट हाउस में अधिकारियों को वेस्ट विंग में आते समय मॉस्क पहनने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, ब्रिटेन में 24 घंटे में 210 लोगों की मौत हुई है और 3877 संक्रमित हुए हैं। देश में अब तक 32 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका और स्पेन के बाद ब्रिटेन तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। यहां सरकार ने 1 जून से सभी खेल शुरू करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस दौरान दर्शक मौजूद नहीं रह सकेंगे। इन सभी खेलों का लाइव टेलिकास्ट किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...