back to top

कौशांबी में जहरीली टॉफी खाने से एक और बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में जहरीली टॉफी खाने से बीमार हुई एक और बच्ची ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जहरीली टॉफी खाने से दो बच्चियों की मौत हो चुकी है जबकि एक अन्य बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात को वासुदेव प्रजापति की दो बेटियां साधना (सात) और शालिनी (चार) घर की छत पर सो रही थी।

पुलिस के मुताबिक, रात में प्रजापति के पड़ोसी शिव शंकर ने कथित रूप से जहरीली टॉफियां बच्चियों के बिस्तर के पास फेंक दी थी जिन्हें साधना व शालिनी ने उठा लिया था और उन्होंने अपनी दो चचेरी बहनों वर्षा (सात) व आरुषि (चार) के साथ मिल बांटकर इन टॉफियों को खा लिया।

पुलिस ने बताया कि टॉफियां खाने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इस्माइलपुर लेकर गए, लेकिन वहां स्थिति में ना सुधार होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार की शाम चारों बच्चियों को गंभीर हालत में प्रयागराज के सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान साधना और शालिनी की मौत हो गई थी। आज सुबह इलाज के दौरान वर्षा की भी मौत हो गई जबकि चौथी बच्ची आरुषि की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहरीली टॉफी फेंकने के आरोप में शिव शंकर के खिलाफ प्रजापति की तहरीर पर हत्या समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह खबर भी पढ़े— कुत्ते को पीट रहे पति को रोका तो पत्नी और दो बच्चों को मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...