back to top

सपा नेता आजम खान, बेटा अब्दुल्ला और पत्नी तंजीन फातिमा को सात साल की सजा, रामपुर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तन्ज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सात साल की सजा सुनाई है। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई।

एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के 2019 के मामले में आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराया और अधिकतम सात साल की सजा सुनाई। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) अरुण प्रकाश सक्सेना ने कहा, तीनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया और अदालत से ही जेल भेज दिया जाएगा।

तीन जनवरी, 2019 को रामपुर के गंज पुलिस थाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक आकाश सक्सेना द्वारा दर्ज करायी गई एक प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे के दो फर्जी जन्मतिथि प्रमाणपत्र प्राप्त किए। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आजम खान और उनकी पत्नी ने इसमें से एक जन्म प्रमाणपत्र लखनऊ से और दूसरा रामपुर से प्राप्त किया गया था।

आरोप पत्र के अनुसार, रामपुर नगर पालिका द्वारा जारी एक जन्म प्रमाणपत्र में, अब्दुल्ला आजम की जन्म तिथि एक जनवरी, 1993 बताई गई थी। इसके अनुसार दूसरे प्रमाणपत्र के अनुसार उनका जन्म 30 सितंबर, 1990 को लखनऊ में हुआ था।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर स्वार निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले अब्दुल्ला आजम को 2008 के एक मामले में दोषी ठहराते हुए गत फरवरी में मुरादाबाद की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। दोषसिद्धि और सजा के दो दिन बाद, अब्दुल्ला आजम को उत्तर प्रदेश विधानसभा से अयोज्ञ घोषित कर दिया गया था। अब्दुल्ला आजम ने सजा पर रोक के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया जहां उनकी याचिका अस्वीकार कर दी गई।

यह खबर पढ़े- गाजा में अस्पताल पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाए

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...