back to top

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक नौटंकी अमर सिंह राठौर का प्रभावशाली मंचन किया गया। लोकनाट्य, संगीत और अभिनय से सजी इस प्रस्तुति ने नौटंकी की समृद्ध परंपरा और लोकस्मृति को सजीव रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊँ कोकिला विमल पंत, राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व सभापति सीताराम कश्यप, डॉ. स्मिता मिश्रा, भूपेन्द्र अस्थाना, डॉ. कुसुम वर्मा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रस्तुति में रंगा की भूमिका मोहम्मद सलीम (शहजादा), शेख सलावत खान की भूमिका सलमान, अमर सिंह की भूमिका राम नरेश, नरसह बाज पठान की भूमिका सहवान, हाथी शनी की भूमिका श्यामा सता, राम सिंह की भूमिका राम सरन, अर्जुन गौड़ की भूमिका अर्जुन, नवी रसूल की भूमिका मोहम्मद सुहैल, बेगम की भूमिका किरन तथा दरवारी की भूमिका कलीम ने निभाई। संगीत में हारमोनियम पर राम चंद्र, नक्कारा पर सतनाम तथा ढोलक पर गुलाम वारिश ने संगत दी। वेशभूषा राम सिंह तथा मुख सज्जा विनीता यादव ने की। इस अवसर पर अवधी विद्वान डॉ. राम बहादुर मिसिर, प्रदीप मित्रा, मधुलिका श्रीवास्तव, जीतेश श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, पावक नारायण, प्रतीक नारायण, डा.एस.के. गोपाल, लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव डा. सुधा द्विवेदी, अर्चना गुप्ता सहित साहित्यकार, कलाकार, संस्कृति प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे। आयोजक संस्था की अध्यक्ष नीलम वर्मा एवं राजनारायण ने अतिथियों का स्वागत तथा कलाकारों को स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...

भागवत कथा में गोवर्धन प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

वक्ताओं ने गौ-सेवा व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पलखनऊ। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गोवर्धन पूजा प्रसंग का...