back to top

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सव
लखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम के नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एफैक्शन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति-प्रवीण एवं तक्षशिला की डायरेक्टर सुनंदा असवाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल का स्वागत प्रीति-प्रवीण एवं सुनंदा असवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। महापौर ने सभी अतिथियों को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का यह त्यौहार हमें खुशियाँ, हरियाली और आपसी प्रेम का संदेश देता है। आप सभी महिलाओं ने गीत, नृत्य और कविताओं से इस सावन को यादगार बना दिया है। लखनऊ नगर निगम महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आप सभी का उत्साह ही लखनऊ की असली पहचान है। दोपहर से शाम तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीत, कविताएं, कव्वाली, नृत्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से समां बांध दिया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। तक्षशिला की डायरेक्टर श्रीमती सुनंदा असवाल ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सावन पर अपनी स्वरचित कविता ओ सावन! ऐ सावन! तू साजन-सा क्यों लगता है सुनाकर सभी का मन मोह लिया। एफैक्शन स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति-प्रवीण ने बॉलीवुड गीत हाय हाय ये मजबूरी पर शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

भागवत कथा में गोवर्धन प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

वक्ताओं ने गौ-सेवा व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पलखनऊ। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गोवर्धन पूजा प्रसंग का...