back to top

सपा ने मेरठ से बदला अपना प्रत्याशी, अब अतुल प्रधान की जगह ये लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुरादाबाद की तर्ज पर मेरठ में भी नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने अब अतुल प्रधान की जगह पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने पीटीआईभाषा को बताया कि पार्टी ने अतुल प्रधान का टिकट काटकर पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मेरठ की सरधना सीट से सपा के विधायक प्रधान ने बुधवार को ही नामांकन दाखिल किया था।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधान अपना टिकट काटे जाने से नाराज थे लेकिन पार्टी नेतृत्व के समझाने पर उन्होंने इस निर्णय को स्वीकार कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वह स्वीकार है. जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे। अतुल प्रधान को पूर्व में घोषित अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन अब उनके स्थान पर सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है।

सपा ने इससे पहले मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिये भी नामांकन के अंतिम दिन गत 27 मार्च को मौजूदा सांसद एस.टी. हसन का टिकट काटकर वरिष्ठ सपा नेता आजम खां की करीबी सहयोगी पूर्व विधायक रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाया था। इस बीच, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा में प्रत्याशी बदले जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने एक्स पर कहा, विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोकसभा चुनाव का टिकट मिलता है. और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब। मेरठ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण के लिये नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अप्रैल है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...