back to top

रामायण फिल्म में विद्वान और योद्धा दिखेगा रावण

मुंबई। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ टीजर रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नितेश तिवारी ने यश के किरदार यानी रावण के कैरेक्टर को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में रावण को केवल एक ‘वन-डायमेंशनल’ विलेन के रूप में नहीं, बल्कि एक विद्वान और योद्धा के तौर पर भी पेश किया जाएगा। सिर्फ विलेन नहीं, विद्वान और योद्धा भी होंगे यश नितेश तिवारी ने बताया कि रावण के जीवन के कई पहलू थे जिन्हें पर्दे पर उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा, रावण एक महान योद्धा, कुशल संगीतकार और प्रकांड विद्वान था।

वह एक उदार राजा और भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त भी था। इसलिए उसके किरदार में सिर्फ बुराई (ब्लैक कैरेक्टर) दिखाने के बजाय उसके व्यक्तित्व के इन अलग-अलग पहलुओं को दिखाना हमारे लिए जरूरी है। नितेश तिवारी ने रावण के मानवीय और विद्वान पक्ष को दिखाने के पीछे का असल कारण भी बताया। उनके मुताबिक, रावण के जीवन के इन हिस्सों को दिखाने का एक गहरा मकसद है। इसमें एक बहुत जरूरी सबक छिपा है। आप चाहे कितने भी गुणवान क्यों न हों, लेकिन अगर आप अहंकार, बदले की भावना और ईगो से संचालित होते हैं, तो अंजाम क्या होता है, यह रावण की कहानी सिखाती है। यही इस फिल्म का एक बड़ा मैसेज भी होगा। दो हिस्सों में आएगी फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही फ्रैंचाइजी होगी। इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

वहीं, कहानी का दूसरा और अंतिम भाग अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी। फिल्म का म्यूजिक आॅस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।

फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म आईएएमएक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम आॅस्कर विनर स्टूडियो डीएनईजी और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं। फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।

फिल्म का म्यूजिक आॅस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, ऊठएॠ और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म कटअ पर रिलीज होगी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (श्ऋ) का काम आॅस्कर विनर स्टूडियो ऊठएॠ और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं। फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...