back to top

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर में चौथे बड़े मंगल की तैयारी पूरी हो गयी है। मंगलवार भोर से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला आना शुरू हो जायेगा।
भक्त भोर की आरती में हिस्सा लेने के लिए और अंजनी के लाल के दर्शन करने के लिए जुटना शुरू हो जायेंगे। हनुमान सेतु मन्दिर में जेठ के चौथे व आखिरी बड़े मंगल पर कई कुंटल फूलों से सजावट होगी। जेठ का चौथा बड़ा मंगल फूलों की खुशबू से महकेगा। शहर भर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। हजरतगंज के हनुमान मन्दिर, अलीगंज नये व पुराने हनुमान मन्दिर, हनुमान सेतु मन्दिर, मेडिकल कालेज चौराहा स्थित छांछी कुंआ हनुमान मन्दिर, पक्कापुल स्थित लेटे हुए हनुमान मन्दिर समेत अन्य मन्दिर फूलों और बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजकर तैयार हो चके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर में हनुमान जी महाराज का फूलों से और सिंदूर से शृंगार होगा। यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के आने का क्रम सोमवार की देर रात से ही शुरू हो जायेगा। भक्तों को दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मन्दिर ट्रस्ट ने तैयारी पूरी कर ली है। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में सुबह पहले आरती होगी उसके बाद 11 किलो लड्डू का भोग लगेगा। मन्दिर की ओर से बाहर भण्डारे के आयोजन होंगे। शाम को संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन होगा। अमीनाबाद हनुमान मन्दिर में सिन्दूर और चमेली के तेल से हनुमान जी महाराज का शृंगार किया जायेगा। चौक चौराहा स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर मन्दिर के पुजारी ने बताया कि जेठ के आखिरी मंगल पर मन्दिर का फूलों से शृंगार होगा और भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
राजेन्द्रनगर के महाकाल मन्दिर में सुन्दरकाण्ड और भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। तालकटोरा स्थित बालाजी मन्दिर में सोने, चांदी के वर्क से बाबा का शृंगार किया जायेगा। पक्कापुल स्थित लेटे हुए हनुमान मन्दिर गेंदे और गुलाब से सजाया जायेगा। सुन्दरकाण्ड के बाद प्रसाद वितरण होगा। भूतनाथ मन्दिर के सामने भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा रकाबगंज चौराहा स्थित हनुमान मन्दिर, आईटीआई चौराहा अलीगंज हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर सी ब्लाक हनुमान मन्दिर, नाका चौराहा के हनुमान गढ़ी मन्दिर, दुबग्गा के बरदानी हनुमान मन्दिर, आलमबाग के शिवमूर्ति हनुमान मन्दिर, चारबाग के त्रिलोचन हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर के भूतनाथ मन्दिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी बाबा मन्दिर, डालीगंज के बिहारी जी मन्दिर, सहित अन्य मन्दिरों में भक्तों का तांता लगेगा।

बड़ा मंगल पूजा विधि:
बड़े मंगल के दिन स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल से छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति विराजमान करें। हनुमान जी को लाल चोला, फूल और सुंदर अर्पित करें। दीपक जलाकर सच्चे मन से आरती करें। फल, बूंदी के लड्डू और मिठाई का भोग लगाएं। आखिरी में लोगों में प्रसाद बाटें।

कर्ज की समस्या होगी दूर:
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगल का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है।
सभी दुख होंगे दूर:हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगल के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होंगे।

छांछी कुआं हनुमान मन्दिर:
मेडिकल कालेज चौराहा स्थित छांछी कुआं हनुमान मन्दिर में जेठ के चौथे बड़े मंगल की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मन्दिर के सचिव ने बताया कि मंगल को प्रात: पांच बजे मन्दिर खुलेगा आरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू हो जायेगा। दर्शन करने वाले भक्तों को प्रसाद में लड्डू और गुड़धनिया का प्रसाद मिलेगा तथा भण्डारे में पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा जायेगा। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में शाम को संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन होगा। अमीनाबाद हनुमान मन्दिर में सिन्दूर और चमेली के तेल से हनुमान जी महाराज का शृंगार किया जायेगा। चौक चौराहा स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर मन्दिर के पुजारी विशाल गौड़ ने बताया कि मन्दिर का फूलों से शृंगार होगा।

तालकटोरा बालाजी मन्दिर:
तालकटोरा स्थित बालाजी मन्दिर में सोने, चांदी के वर्क से बाबा का शृंगार किया जायेगा। पक्कापुल स्थित लेटे हुए हनुमान मन्दिर गेंदे और गुलाब से सजाया जायेगा। सुन्दरकाण्ड के बाद प्रसाद वितरण होगा। राम कृष्ण प्रेम सेवा संस्थान ने बताया कि जेठ माह के चौथे मंगल पर सुन्दरकाण्ड व भण्डारे का आयोजन सेक्टर नौ इन्दिरानगर स्थित होंडा शोरुम के पा किया जायेगा। इसके अलावा हजरतगंज के हनुमान मन्दिर, रकाबगंज चौराहा स्थित हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर सी ब्लाक हनुमान मन्दिर, नाका चौराहा के हनुमान गढ़ी मन्दिर, दुबग्गा के बरदानी हनुमान मन्दिर, आलमबाग के शिवमूर्ति हनुमान मन्दिर, चारबाग के त्रिलोचन हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर के भूतनाथ मन्दिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी बाबा मन्दिर, डालीगंज के बिहारी जी मन्दिर, सहित अन्य मन्दिरों में भक्तों का तांता लगेगा।

अमीनाबाद हुनमान मंदिर:
अमीनाबाद हनुमान मंदिर में बड़े मंगल 4 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती होगी। 11:30 बजे सब्जी-पूड़ी, हलवा, चना, बूंदी और भोग लगाकर भोग आरती उतारी जाएगी। मंदिर के प्रधान पुजारी श्याम पाठक ने बताया कि बजरंगबली का सिन्दूर, चांदी का वर्क से श्रृंगार किया जाएगा। शाम को सुंदरकाण्ड होगा।

त्रिलोचन हनुमान मंदिर:

चारबाग स्थित प्राचीन त्रिलोचन हनुमान मंदिर में जेठ के बड़े मंगल को लेकर तैयारियां तेज हैं। सुबह पांच बजे आरती के बाद 51 किलो लड्डू और एक कुंतल लड्डू का भोग लगाया जाएगा। उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।

शहर भर में जगह-जगह लगेगा भंडारा
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर भी शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इंदिरानगर के सी ब्लॉक हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा लगाया जायेगा, इसके अलावा मानस विहार, मुंशी पुलिया, जानकीपुरम, भूतनाथ, गोमती नगर, बाल विहार, शिव विहार, हजरतगंज, अमीनाबाद, आशियाना, सहित शहर के तमाम जगहों पर बजरंगबली का भंडारा लगाया जायेगा। लखनऊ के निरालानगर में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

11 बार बदला जाएगा बजरंगबली का चोला:
जेठ माह के चौथे बड़े मंगल पर अलीगंज हनुमान मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंगलवार रात 12 बजे बंद हो जायेंगे। मंदिर की ओर से 2.5 कुंतल लड्डू और एक हजार कालाजाम बांटा जाएगा। बजरंगबली को लड्डू और कालाजाम के साथ हलवा, सब्जी-पूड़ी और रायते का भोग लगेगा। इसके अलावा दिन भर में उनका चोला 11 बार बदला जाएगा। साथ ही, भंडारे में सब्जी-पूड़ी, रायता और बूंदी वितरित की जायेगी। वहीं, अलीगंज पुराना हनुमान मंदिर में विशेष पूजन के साथ भंडारे का आयोजन होगा, जबकि अमीनाबाद हनुमान मंदिर में51 किलो लड्डू का भोग लगेगा और पातालपुरी हनुमान मंदिर में 56 व्यंजनों का भोग बजरंगबली को लगाया जायेगा। इसके अलावा महाआरती के साथ फूलों से भव्य श्रृंगार भी होगा।

RELATED ARTICLES

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार को जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...

प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का गुस्सा फूटा

लखनऊ। शहर में लगातार बंद होती रंगमंचीय गतिविधियों और प्रेक्षागृहों की बदहाली को लेकर सोमवार को कलाकार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...