back to top

ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार को जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। इस मौके पर शहर में कई जगह भंडारे भी लगाये गये। अलीगंज के नए पुराने हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु मंदिरों घंटों श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। हालांकि नए हनुमान मंदिर में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई और देर रात तक लगी रही। हनुमान सेतु मंदिर का मुख्य द्वार पर कतारें लगी रहीं। डंडइया स्थित गुलाचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित छांछीकुंआं मंदिर, हजरतगंज केदक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी वाले बाबा मंदिर के अलावा कल्याण गिरि मंदिर, इंदिरानगर सी-ब्लाक हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारा बिरवा स्थित हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, आशियाना के छुआरेवाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, शिव दुर्गा हुनमान मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रृंगार के बाद दिन भर केसरीनंदन के दर्शनों को भक्त जुटे रहे।
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। हनुमान जी को सूजी का हलवा, पूड़ी और कद्दू की सब्जी, लड्डू और गुलाबजामुन का भोग लगाया गया। साथ ही बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली को मेवे का भोग लगाकर आरती उतारी गई। वहीं मेडिकईल कॉलेज स्थित छाछी कुआं मंदिर, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए।

जगह-जगह लगे भंडारे:
ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्तों ने पूड़ी सब्जी, राजमा, छोला-चावल, आम का पना, गुणधनिया, बूंदी व शर्बत का वितरण किया। पक्कापुल स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने कढ़ी-चावल, बूंदी और 51 किग्रा हलवे का वितरण किया गया। परिवर्तन चौक पर समन्वय सेवा समिति के मनीष शुक्ला की ओर से लगाए गए भंडारे पर पूड़ी, सब्जी व चावल का का वितरण किया गया। बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए शनिवार को भी प्रसाद बांटा गया। शनिवार के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। वहीं कपूरथला चौराहे के पास पूर्वाह्न 11 बजे से पूड़ी सब्जी का वितरण शुरू हुआ तो कृष्णानगर में पूड़ी सब्जी के साथ ही बूंदी का वितरण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया।

श्री श्याम मंदिर में शनिवार को बटा वेज पुलाव:
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर पर पूरे ज्येष्ठ माह श्री श्याम कृपा भंडारे के बारहवें दिन संयोजक संजय अग्रवाल पप्पू द्वारा पांच कुंटल वेज पुलाव का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम परिवार महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि भंडारा प्रसाद प्रतिदिन सायं 5 बजे से 10 तक चलता हैं हर दिन विशेष प्रसाद का भोग वितरित किया जाता हैं। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को संजीव अग्रवाल द्वारा श्री श्याम कृपा भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बडे़ मंगल के अवसर पर विशाल भण्डारें में सफाई में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों को ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा द्वारा भण्डारें में सफाई में सहयोग करने वाले लोहिया नगर वार्ड (विकासनगर) के बीट इंचार्ज सहित, समस्त सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए राजीव मिश्रा ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट अपने नर सेवा नारायण सेवा के वक्तब्य पर हमेशा कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी, सफाई कर्मचारियों के सहयोग के बिना यह भण्डारा सफल नही हो पाता। सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में लोहिया नगर वार्ड के सभासद राकेश मिश्रा,पंकज उपाध्याय, आशुतोष मिश्रा एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नौतपा कल से, 9 दिनों तक बरसेगी गर्मी

लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का विशेष महत्व है। हर साल नौतपा का आरंभ ज्येष्ठ महीने में पड़ता है। नौतपा नौ दिन का समय...

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा 30 को, श्रीहरि व चंद्रदेव की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के...

पापों का नाश करने वाला गंगा दशहरा 25 को

गंगा स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। सनातन धर्म में मां गंगा को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायिनी माना गया है। गंगाजल...

SPS इंटर कॉलेज में सुन्दरकांड और भंडारे का आयोजन

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में सुबह सुंदरकांड और पूजा-पाठ के बाद भंडारे का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक...

नन्हे कलाकारों ने मंच पर जीवंत की कल्पना संवेदना की दुनिया

द वॉयेज बाल रंगमंच सीजन 4 का भव्य समापन लखनऊ। शहर में बाल रंगमंच और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए डोरेमी क्लब...

जेठ माह के लोकरंगों से सजी 86वीं लोक चौपाल

लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुईलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित 86वीं लोक चौपाल का आयोजन...

प्रतिभाशाली युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुँवर का हुआ निधन

लोहिया मेडिकल संस्थान में अंतिम सांसें लींलखनऊ। आज दोपहर लखनऊ के लोहिया मेडिकल संस्थान में युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुंवर ने ली अंतिम सांसें।...

समर कैंप में बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण और जगन्नाथ लीला का श्रवण

बच्चों ने भगवान जगन्नाथ जी का सुंदर फेस क्राफ्ट तैयार कियालखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य...

प्रदर्शनी के कलाकारों को मिले पुरस्कार

कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईंलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी आयोजित पांच दिवसीय अभिव्यक्ति प्रदर्शिनी का समापन शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी में शहर के...