लोहिया मेडिकल संस्थान में अंतिम सांसें लीं
लखनऊ। आज दोपहर लखनऊ के लोहिया मेडिकल संस्थान में युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुंवर ने ली अंतिम सांसें। दीपेंद्र कुंवर , जो कि प्रख्यात बांसुरी वादक और आकाशवाणी लखनऊ के स्टाफ कलाकार मोहनलाल कुंवर के सुपुत्र थे, ने आज लखनऊ के विभूति खंड गोमती नगर स्थित लोहिया मेडिकल संस्थान में अंतिम सांसें लीं। वो पिछले कई दिनों से बीमारी के चलते लोहिया संस्थान में भरती थे। दीपेंद्र कुंवर अपने पीछे प्रशंसकों की एक बड़ी तादाद छोड़ गये हैं। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार को यह कष्ट सहने की शक्ति मिले।





