back to top

समर कैंप में बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण और जगन्नाथ लीला का श्रवण

बच्चों ने भगवान जगन्नाथ जी का सुंदर फेस क्राफ्ट तैयार किया
लखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य रूपिणी माता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णा भावनामृत संघ, लखनऊ द्वारा आयोजित किड्स समर कैंप के छठे दिवस का प्रारम्भ भी श्री श्री राधारमण बिहारी जी भगवान के दिव्य दर्शन से हुआ। दर्शन के पश्चात बच्चों ने पूरे मंदिर प्रांगण का भ्रमण किया तथा गौशाला का भी अवलोकन किया। बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ गायों की सेवा एवं उनके महत्व के बारे में जाना। इसके बाद क्राफ्ट गतिविधि में बच्चों ने भगवान जगन्नाथ जी का सुंदर फेस क्राफ्ट तैयार किया और भगवान जगन्नाथ जी की मधुर लीलाओं का श्रवण किया। आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ बच्चों ने विभिन्न आध्यत्मिक खेलों में भी भाग लिया, जिससे उनका दिन आनंद और उत्साह से भर गया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं भगवान के प्रति प्रेम की शिक्षा दी जा रही है, जिससे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित हो रहे हैं। अंत में बच्चों को दिव्य प्रसाद के रूप में पनीर पराठा एवं लस्सी वितरित किया गया, जिसका सभी बच्चों ने आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...