back to top

जेठ माह के लोकरंगों से सजी 86वीं लोक चौपाल

लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित 86वीं लोक चौपाल का आयोजन शनिवार को गोमतीनगर के विवेक खण्ड स्थित संगीत भवन में सम्पन्न हुआ। जेठ माह और लोक मन विषय पर आयोजित इस चौपाल में लोकजीवन, ऋतु संवेदना और सांस्कृतिक परंपराओं पर आत्मीय संवाद हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना गुप्ता द्वारा श्रीराम स्तवन की प्रस्तुति से हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नीरा मिश्रा, मधु तिवारी आदि ने पारंपरिक लोकगीत गाये, वहीं सामूहिक रूप से हनुमानाष्टक और हनुमान चालीसा का सस्वर प्रस्तुति दी। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के आशुतोष एवं अंतरा की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. स्मिता मिश्रा एवं संगीताचार्य गायत्री डेविड की गरिमामयी उपस्थिति में लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर अविका, मीहिका, आद्रिका, अथर्व, अव्युक्ता, परी, वान्या, सान्वी, अमेया, सुनीता वीर, कर्णिका, गुनाश्री, शीर्षा, सुमन मिश्रा, सोनिया सिंह, शुभ्रा मिश्रा, विनीता मिश्रा, स्मिता पाण्डेय, कृतिका, दीपिका, शिखा, माधुरी, सोनी एवं नेहा प्रजापति सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संयोजन लोक चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता द्वारा किया गया। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

नन्हे कलाकारों ने मंच पर जीवंत की कल्पना संवेदना की दुनिया

द वॉयेज बाल रंगमंच सीजन 4 का भव्य समापन लखनऊ। शहर में बाल रंगमंच और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए डोरेमी क्लब...

प्रतिभाशाली युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुँवर का हुआ निधन

लोहिया मेडिकल संस्थान में अंतिम सांसें लींलखनऊ। आज दोपहर लखनऊ के लोहिया मेडिकल संस्थान में युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुंवर ने ली अंतिम सांसें।...

समर कैंप में बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण और जगन्नाथ लीला का श्रवण

बच्चों ने भगवान जगन्नाथ जी का सुंदर फेस क्राफ्ट तैयार कियालखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य...

SPS इंटर कॉलेज में सुन्दरकांड और भंडारे का आयोजन

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में सुबह सुंदरकांड और पूजा-पाठ के बाद भंडारे का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक...

ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार को जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

नन्हे कलाकारों ने मंच पर जीवंत की कल्पना संवेदना की दुनिया

द वॉयेज बाल रंगमंच सीजन 4 का भव्य समापन लखनऊ। शहर में बाल रंगमंच और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए डोरेमी क्लब...

प्रतिभाशाली युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुँवर का हुआ निधन

लोहिया मेडिकल संस्थान में अंतिम सांसें लींलखनऊ। आज दोपहर लखनऊ के लोहिया मेडिकल संस्थान में युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुंवर ने ली अंतिम सांसें।...

समर कैंप में बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण और जगन्नाथ लीला का श्रवण

बच्चों ने भगवान जगन्नाथ जी का सुंदर फेस क्राफ्ट तैयार कियालखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य...

प्रदर्शनी के कलाकारों को मिले पुरस्कार

कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईंलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी आयोजित पांच दिवसीय अभिव्यक्ति प्रदर्शिनी का समापन शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी में शहर के...