back to top

SPS इंटर कॉलेज में सुन्दरकांड और भंडारे का आयोजन

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में सुबह सुंदरकांड और पूजा-पाठ के बाद भंडारे का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज को जोड़ने का माध्यम भी है।

वहीं प्रधानाचार्य अलका निगम ने कहा कि भगवान हनुमान जी शक्ति, भक्ति और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। भंडारे के आयोजन से पूर्व एसपीएस इंटर कॉलेज के परिसर में आध्यात्मिक परिवेश देखने को मिला।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा भक्तिभाव से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके बाद भगवान हनुमान जी की भव्य आरती की गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी ने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और एसपीएस परिवार के सदस्यों, छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रधानाचार्य अलका निगम, उप प्रधानाचार्य रूपम पाल, क्षमा तिवारी, शालिनी दुबे, आशीष कुमार ,अर्चना तिवारी, सरनजीत सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता सक्सेना, नीरज पांडे, प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, कर्ण यादव, प्रिया वाजपेई, सौरभ जायसवाल, सौम्या मिश्रा व अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...