back to top

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल में तैनात दोनों सहायक शिक्षकों के खिलाफ यह कार्वाई की गई है।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए और जांच की जिम्मेदारी सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई।बीएसए के अनुसार, जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में कथित तौर पर शिक्षकों के अपेक्षित आचरण के विपरीत व्यवहार दिखाई देता है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की गतिविधियों का विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्वाई की संस्तुति की गई है।उन्होंने बताया कि इस संस्तुति के आधार पर मंगलवार रात दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) तथा दूसरे को तालग्राम के बीआरसी से संबद्ध किया गया है।कुमार ने कहा कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।अधिकारियों के अनुसार, कथित वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर आया। शिक्षा विभाग जांच के तहत इसकी प्रामाणिकता का सत्यापन कर रहा है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...