back to top

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में उससे 40 लाख रुपये की मांग करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि साधना नाम की आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने कहा कि पचोमी गांव के निवासी अभिषेक की शिकायत पर फरीदपुर थाने में साधना, उनके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह, जो पड़ोसी जिले बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के सतेती गांव के निवासी हैं, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, साधना और उसके परिवार ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर साधना को आईएएस अधिकारी के रूप में पेश किया और अभिषेक को धोखा दिया। उसके दावों पर विश्वास कर अभिषेकने उससे शादी कर ली।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद साधना का व्यवहार बदल गया और उसने कथित तौर पर उसका गला घोंटने का प्रयास किया, उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।वर्मा ने कहा कि साधना को तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, साधना ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अभिषेक और उसके परिवार का विश्वास हासिल करने के लिए खुद को आईएएस अधिकारी के रूप में चित्रित करते हुए फेसबुक पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे।

एसपी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर यह भी कबूल किया कि उसने अपने पति को धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये की मांग की थी और अपने स्वामित्व वाले भूखंड पर एक अस्पताल के निर्माण के लिए उसे अपनी 20 बीघे की कृषि भूमि बेचने के लिए कहा था। अधिकारी के अनुसार, साधना ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी स्नातक है और सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, जबकि उसके पिता एक किसान हैं। वर्मा ने कहा कि उसने यह भी स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने अपने पति पर हमला किया था।पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...