back to top

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को सील कर दिया। इसके अलावा बीकेटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। जहां लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर में होटल, बैन्क्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर, हॉस्पिटल समेत अन्य बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के आदेश दिये थे। जिसके अनुपालन में एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इस क्रम में गोमती नगर स्थित होटल रेनेसां में भी जांच की गयी थी, जहां गंभीर अनियमित्ताएं पायी गयी थीं। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि होटल रेनेसां को लीज पर आवंटित की गयी ग्रीन बेल्ट की जमीन के नीचे एक भाग में अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण किया गया है। इसके अलावा साइट सेटबैक में अवैध रूप से स्टोर का निर्माण पाया गया।

इस पर निदेशक, डी0आर0 होटल (रेनेसां) के खिलाफ नोटिस जारी की गयी थी। प्रकरण में सम्बंधित साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने पर विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। मंगलवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रवर्तन जोन-1 के सहायक अभियंता रविशंकर राय, अवर अभियंता विपिन बिहारी राय एवं राहुल विश्वकर्मा ने साइड सेटबैक में बने अवैध स्टोर को सील कर दिया। जोनल अधिकारी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में बने अवैध बेसमेंट को खाली करने के लिए होटल प्रबंधन द्वारा समय की मांग की गयी।

जिस पर उन्हें 24 घंटे की मोहल्लत दी गयी है। इसके बाद अवैध बेसमेंट को भी सील कर दिया जाएगा। प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बी0के0टी0 के ग्राम-भैसामऊ एवं डिगोई में अभियान चलाया गया। इस दौरान रवि कुमार, राकेश, रविन्दर, राम किशोर यादव, संजय, शैलेन्द्र सिंह व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...

सीएम योगी बोले- पहले बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे, आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद

हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर नमाज पढ़वाने का कुत्सित प्रयास करने वाले बना रहे हिंदू धामों को निशाना 'बीमारू' मानसिकता से उबरकर 9 वर्षों में...

स्पेन 16 साल बाद फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा,सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया

भोपाल। स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...