back to top

नौतपा कल से, 9 दिनों तक बरसेगी गर्मी

लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का विशेष महत्व है। हर साल नौतपा का आरंभ ज्येष्ठ महीने में पड़ता है। नौतपा नौ दिन का समय है, जिस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा का संबंध सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से माना जाता है। यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, ‘नौ’ और ‘तपा’, जिसका अर्थ है नौ दिनों की भीषण गर्मी। इस साल 2026 में नौतपा की शुरूआत 25 मई के आसपास होने की संभावना है, जो जून के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगी। नौतपा के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब उस अवधि के शुरूआती नौ दिनों को ‘नौतपा’ कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 25 मई 2026 से लेकर 2 जून 2026 तक ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

नौतपा कब होता है?
नौतपा आमतौर पर ज्येष्ठ मास मई या जून के दौरान पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है, तो पृथ्वी पर गर्मी का प्रभाव चरम पर पहुंच जाता है। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है, जो शीतलता के प्रतीक हैं, लेकिन जब सूर्य इस नक्षत्र में आता है, तो वह इसकी शीतलता को सोख लेता है। नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें डायरेक्ट पृथ्वी पर पड़ती है। इसी कारण से गर्मी का असर ज्यादा रहता है।

नौतपा के दौरान क्या करें?
नौतपा के दौरान सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। इस अवधि में रो सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य मंत्रों का जाप करें। विधिवत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। इस समय में लाल कपड़ा, गेंहू, जल, घी, गुड़ का दान करें।

वैज्ञानिक और पौराणिक कारण से समझें
वैज्ञानिक दृष्टिकोण: इस समय सूर्य उत्तरी गोलार्ध के ठीक ऊपर होता है, जिससे किरणें सीधी पड़ती हैं। इस दौरान वायुमंडल में नमी कम हो जाती है और शुष्क हवाएं (लू) चलने लगती हैं, जिससे तापमान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है।

पौराणिक मान्यता:
माना जाता है कि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में आना पृथ्वी के ‘यौवन’ की तपस्या की तरह है। यदि इन नौ दिनों में खूब गर्मी पड़े, तो यह भविष्य में अच्छी वर्षा का संकेत माना जाता है।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार को जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा 30 को, श्रीहरि व चंद्रदेव की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के...

पापों का नाश करने वाला गंगा दशहरा 25 को

गंगा स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। सनातन धर्म में मां गंगा को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायिनी माना गया है। गंगाजल...

ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार को जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

नन्हे कलाकारों ने मंच पर जीवंत की कल्पना संवेदना की दुनिया

द वॉयेज बाल रंगमंच सीजन 4 का भव्य समापन लखनऊ। शहर में बाल रंगमंच और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए डोरेमी क्लब...

जेठ माह के लोकरंगों से सजी 86वीं लोक चौपाल

लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुईलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित 86वीं लोक चौपाल का आयोजन...

प्रतिभाशाली युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुँवर का हुआ निधन

लोहिया मेडिकल संस्थान में अंतिम सांसें लींलखनऊ। आज दोपहर लखनऊ के लोहिया मेडिकल संस्थान में युवा बांसुरी वादक दीपेंद्र कुंवर ने ली अंतिम सांसें।...

समर कैंप में बच्चों ने किया मंदिर भ्रमण और जगन्नाथ लीला का श्रवण

बच्चों ने भगवान जगन्नाथ जी का सुंदर फेस क्राफ्ट तैयार कियालखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य...

प्रदर्शनी के कलाकारों को मिले पुरस्कार

कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईंलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी आयोजित पांच दिवसीय अभिव्यक्ति प्रदर्शिनी का समापन शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी में शहर के...