back to top

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा 30 को, श्रीहरि व चंद्रदेव की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आकाश में विराजमान रहता है, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विशेष रूप से शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जब पूर्णिमा तिथि पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास में पड़ती है, तब इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन व्रत, दान, स्नान और पूजा-पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होने और मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा तिथि आरंभ: 30 मई 2026, शनिवार, प्रात: 11:57 बजे से, ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा तिथि समाप्त:31 मई 2026, रविवार, दोपहर 02:14 बजे तक,ऐसे में ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का व्रत 30 मई 2026, शनिवार के दिन रखा जाएगा। स्नान-दान की अधिक पूर्णिमा 31 मई 2026, रविवार के दिन रहेगी।

अधिकमास पूर्णिमा पर इस विधि से करें पूजा
हिंदू मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। स्नान के लिए गंगा जल या किसी पवित्र नदी/तीर्थ का जल उपयोग करना श्रेष्ठ माना जाता है। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर मन को शांत रखते हुए पूजा का संकल्प लेना चाहिए। घर या मंदिर में भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और दीपक प्रज्वलित करें। भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी पत्र, चंदन और पीले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी को कमल पुष्प, सुगंधित पुष्प और सफेद/लाल वस्त्र अर्पित करें। इस दिन भगवान लक्ष्मीनारायण का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए और केवल फलाहार ग्रहण करना चाहिए। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप जैसे ह्लॐ नमो भगवते वासुदेवायह्व करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। श्री हरि के सहस्रनाम या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की आरती और विष्णु भगवान की आरती विधिवत रूप से करनी चाहिए। पूजा के अंत में परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। संभव हो तो इस दिन दान-पुण्य जैसे अन्न, वस्त्र या धन का दान करना विशेष पुण्यकारी माना जाता है।

अधिकमास पूर्णिमा पर करें ये उपाय
ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की विशेष साधना करना शुभ माना जाता है। इसके लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें। केले के वृक्ष और तुलसी माता की विधि-विधान से पूजा करें। तुलसी को जल अर्पित करें और दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करें। भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र और तुलसी पत्र अर्पित करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। दान करते समय मन में विनम्रता और श्रद्धा रखें। पीपल, वट, गूलर, केला, तुलसी, अशोक और बेल जैसे पवित्र पौधों का रोपण करें। पौधा लगाते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। पूजा के अंत में भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें और आरती अवश्य करें।

ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा का महत्व
हिंदू मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा तिथि अत्यंत शुभ और पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। जब पूर्णिमा तिथि अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में पड़ती है, तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और यह साधक के लिए अत्यधिक फलदायी मानी जाती है। इस पावन अवसर पर पवित्र जल तीर्थ में स्नान, दान और विधि-विधान से भगवान विष्णु की आराधना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा पूरे वर्ष भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

पापों का नाश करने वाला गंगा दशहरा 25 को

गंगा स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। सनातन धर्म में मां गंगा को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायिनी माना गया है। गंगाजल...

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

बच्चों ने रंगों और कृष्ण लीलाओं के माध्यम से सीखा आध्यात्मिक संदेश

चित्रों में सुंदर रंग भरकर अपनी रचनात्मकता दिखाईलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य रूपिणी माता के मार्गदर्शन...

भातखण्डे से संबद्ध हुआ कला कुंज, विभिन्न कोर्स होंगे संचालित

शैक्षणिक सत्र 2026- 2027 से सत्र 2029- 2030 तक प्रभावी रहेगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा कला एवं संस्कृति के संवर्धन की दिशा में...

बालक के जैसा त्रिगुणातीत हो जाओ :स्वामी मुक्तिनाथानंद

साधक को ईश्वर प्राप्ति के लिए बालक जैसा सरल बनाना चाहिए - स्वामी जीलखनऊ। शुक्रवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ...

इत्ती सी खुशी शो मेरे दिल के बहुत करीब रहा : सुंबुल तौकीर

हमने कई सामाजिक मुद्दों को भी उठाने की कोशिश कीलखनऊ। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुंबुल तौकीर ने हाल ही में दिए एक खास इंटरव्यू...

पापों का नाश करने वाला गंगा दशहरा 25 को

गंगा स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। सनातन धर्म में मां गंगा को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायिनी माना गया है। गंगाजल...

लखनऊ की अदिति शर्मा का गाना ‘इश्क जालिम है’ रिलीज

एक्ट्रेस अदिति शर्मा और एक्टर हम्द खान लीड रोल में हैंलखनऊ। अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम 'इश्क...