back to top

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे।

गोर ने ताज के सामने खिंचवाई तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें रूबियो दंपति और गैब्रियल को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ गोर ने लिखा मार्को रूबियो, जेनेट डी रूबियो और रॉबर्ट गैब्रियल के साथ आइकॉनिक ताजमहल पर वापस आकर शानदार अनुभूति हुई। उन्होंने ताजमहल को भारत की असाधारण विरासत और कारीगरी का अद्भुत प्रतीक बताया और कहा कि इसकी खूबसूरती हमेशा मंत्रमुग्ध कर देती है।

मार्को रूबियो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की फिर दिल्ली आए जहां उनका कार्यक्रम का काफी व्यस्त रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता काफी सफल रही।

तीसरे दिन उन्होंने आगरा के बाद राजस्थान का रुख किया। पत्नी के साथ वो आमेर महल घूमने गए। यहां उन्हें राजस्थान की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराया गया। उनके आगमन के चलते आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है। रूबियो दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे।

सोमवार को जयपुर में पूरा दिन गुजारने के बाद अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वो क्वाड बैठक में शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मामलों में सहयोग को और मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

यूपी में दो वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले,एएसपी बलरामचारी दुबे को यूपी-112 की जिम्मेदारी व विजय शंकर मिश्र बने अयोध्या के नए एएसपी...

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा...

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ की बैठक, कई पहलुओं पर मिले सुझाव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने...

कप्तानी छोड़ने का विचार कभी मन में नहीं आया: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरूआत के...