back to top

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ की बैठक, कई पहलुओं पर मिले सुझाव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष संख्या-58 में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति की बैठक की। बैठक में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई और सदस्यों में अपने सुझाव भी दिए।

मंत्री अग्रवाल ने प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की संख्या, प्रवेश एवं प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी । वर्तमान में सरकारी आईटीआई में लगभग 1.29 लाख तथा निजी आईटीआई में 2.77 लाख युवाओं का प्रवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक एवं औद्योगिक मांग के अनुरूप न्यू एज स्किल्स जैसे रोबोटिक्स, सीएनसी मशीनिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कंप्यूटर एवं अन्य तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने अवगत कराया कि योगी सरकार के प्रयासों से टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ हुए समझौते के अंतर्गत प्रदेश के 150 आईटीआई संस्थानों को अत्याधुनिक मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को उद्योगों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड (एसएसडीएफ) के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसका उपयोग युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने में किया जा रहा है। “प्रोजेक्ट प्रवीण” के माध्यम से इंटर कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता से भी जोड़ा जा रहा है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पांच सेंटर ऑफ इनोवेशन, इंटीग्रेशन एंड इनोवेशन (C-III)” स्थापित किए जा रहे हैं, जो भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे और उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण का केंद्र बनेंगे। साथ ही, रोजगार मेलों के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों से जोड़ने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक उपयोगी बनाने हेतु जिला स्तर पर स्किल मैपिंग एवं सर्वेक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, पारंपरिक एवं अनौपचारिक रूप से कुशल व्यक्तियों को प्रशिक्षण देकर उनकी दक्षता में वृद्धि तथा उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक युवा को कौशलयुक्त बनाकर उसे आत्मनिर्भर, सक्षम एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सके। बैठक में डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिन्स’ (विधायक, शाहजहांपुर), मुक्ता संजीव राजा ( विधायक, अलीगढ़), डॉ. एम. पी. आर्य (विधायक, बरेली), ओम कुमार (मविधायक, बिजनौर), जय देवी ( विधायक, लखनऊ), कैलाश नाथ (विधायक, बलरामपुर), डॉ. आर. के. वर्मा ( विधायक, प्रतापगढ़) एवं अशोक कुमार (विधायक, रायबरेली) एवं प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, विशेष सचिव अभिषेक सिंह, मिशन निदेशक पुलकित खरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...