back to top

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई से 30 जुलाई, तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित कलामंडपम प्रेक्षागृह में प्रात: 11:30 बजे किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण तथा कला एवं संस्कृति के प्रति उनकी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की उत्कृष्ट परंपराओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 25 जुलाई, को प्रख्यात सितार वादक पद्मश्री शाहिद परवेज के सितार वादन से होगा। कार्यक्रम का समापन 30 जुलाई को पद्मश्री अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन के साथ सम्पन्न होगा। इस आयोजन का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप बहुआयामी शिक्षा, कौशल विकास एवं भारतीयता के संवर्धन को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है। यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव एस. पी. सिंह के प्रशासनिक निर्देशन में सम्पन्न किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कला-प्रेमियों को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रण किया जाना है। कार्यक्रम के संयोजक विश्वविद्यालय के नृत्य विभागाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेयी हैं।

RELATED ARTICLES

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...

क्लासिकल वॉइस आफ अवध का आगाज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 'संगीत मिलन' और 'भातखंडे एलुमनाई एसोसिएशन' के साथ मिलकर यह आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के स्वामी...