back to top

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भ
लखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त, 2026 तक नशा मुक्ति पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में नशा-मुक्त जीवन जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। पखवाड़ा के अंतर्गत 23 जुलाई, से एक सप्ताह का योग कार्यक्रम भी प्रारम्भ किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसी क्रम में आज दिनांक 24 जुलाई, को नशा मुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय की अतिथि शिक्षिका डॉ. एकता वर्मा एवं चाँदनी यादव के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान राधिका यादव, द्वितीय स्थान विदिशा गांगुली एवं अनमोल गुप्ता तथा तृतीय स्थान अवन्तिका ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस पखवाड़ा के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर एवं इसकी समस्त संघटक इकाइयों में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान, योग संगोष्ठी/वेबिनार, साइकिल जागरूकता रैली, पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, नाटक एवं नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, योग कार्यक्रम तथा डॉक्यूमेंट्री/फिल्म प्रदर्शन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति के समर्थन में सामूहिक शपथ ग्रहण, जन-जागरूकता अभियान तथा विभिन्न स्तरों पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी हेतु समितियों का गठन भी किया जा रहा है।
यह आयोजन कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव एस. पी. सिंह के प्रशासनिक निर्देशन में सम्पन्न किया जा रहा है। नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. ज्ञान सिंह पटेल के संयोजन में आयोजित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय एवं इसकी सभी संघटक इकाइयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई है, ताकि नशा मुक्त अभियान के संकल्प को साकार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...

क्लासिकल वॉइस आफ अवध का आगाज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 'संगीत मिलन' और 'भातखंडे एलुमनाई एसोसिएशन' के साथ मिलकर यह आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के स्वामी...