back to top

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का शीघ्रता से समाधान किया जाए।मुख्यमंत्री ने अपनी समस्या और शिकायत लेकर आए लोगों को आश्वासन दिया, चिंता नहीं करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां दी गई शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए।

एक बयान के अनुसार, जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करीब 150 लोगों से मिले और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके अनुरोध पत्र लिए। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को शिकायतें संदर्भित कर निर्देश दिया कि इनका निष्पक्ष और समयबद्ध निष्पादन किया जाए।

अपराध और जमीन पर अवैध कब्जा करने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े अनुरोध पत्रों पर अस्पतालों को आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि अस्पताल की ओर से अनुमानित राशि का अनुरोध मिलने पर सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...