back to top

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है, क्योंकि इसके प्रमुख अर्काडी ड्वोरकोविच को यूरोपीय संघ ने प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल कर दिया था जिसके बाद उन्होंने प्रतिबंध हटने तक अपना पद छोड़ दिया है।यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबंध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के संदर्भ में लगाया है।


रूस के मूल निवासी ड्वोरकोविच ने यूरोपीय संघ के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। यूरोपीय संघ की इस कार्वाई से उनके खाते फ्रीज हो सकते हैं और उन पर यात्रा प्रतिबंध लग सकते हैं। आनंद 2022 से फिडे के उपाध्यक्ष हैं।फिडे ने बयान में कहा,अर्काडी ड्वोरकोविच के फिडे अध्यक्ष के रूप में अपने अधिकारों, कर्तव्यों और विशेषाधिकारों से हटने के फैसले को फिडे परिषद स्वीकार करती है।बयान में कहा गया है,फिडे चार्टर के अनुच्छेद 19.2 के अनुसार जब तक ड्वोरकोविच पर प्रतिबंध लगा रहता है तब तक फिडे के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

इस बीच ड्वोरकोविच ने कहा कि यूरोपीय संघ का फैसला अनुचित है।उन्होंने कहा,यूरोपीय संघ ने मेरा नाम प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में डाला है। मैं साफ तौर पर कहता हूं कि यह फैसला गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है और इसे चुनौती दी जाएगी। मुझे विश्वास है कि न्याय की जीत होगी। ड्वोरकोविच ने कहा,इस प्रतिबंध से फिडे के कामकाज में बाधा पड़ सकती है इसलिए मैंने अध्यक्ष के कामकाज से हटने का फैसला किया है। फिडे के चार्टर के अनुसार उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद अध्यक्ष का कामकाज देखेंगे।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...