back to top

कप्तानी छोड़ने का विचार कभी मन में नहीं आया: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरूआत के बावजूद उनके मन में कभी भी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया। केकेआर की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और उसे अपने पहले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने अपने अंतिम आठ मैचों में से छह जीतकर अच्छी वापसी की लेकिन उसकी टीम प्लेआॅफ में जगह नहीं बना पाई।रहाणे ने इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलने के बाद पत्रकारों से कहा, मैंने अपने पूरे जीवन में अच्छी मानसिकता के साथ क्रिकेट खेला है।

मेरे लिए अपना जज्बा बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण रहा है। रविवार को केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था।रहाणे ने कहा, मैं कभी पीछे हटने वालों में से नहीं हूं। जब टीम मुश्किल में हो, जब टीम संघर्ष कर रही हो तब अपना जज्बा दिखाना बहुत जरूरी होता है। मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटता। मेरे मन में कभी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया।उन्होंने कहा, दबाव तो होता है। यह स्वाभाविक है, लेकिन दबाव उन लोगों पर होता है जो विशेषाधिकार प्राप्त हैं। हर कोई इस दबाव को सहन नहीं कर सकता। मेरे लिए मजबूत बने रहना और किसी भी स्थिति में घबराना नहीं महत्वपूर्ण था। जब आप 5-6 मैच हार जाते हैं तो आपका ध्यान अतीत और भविष्य पर केंद्रित हो जाता है।

रहाणे का बल्लेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 335 न बनाए। उन्होंने कहा, हमारे कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रहे थे और यह हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था। मुझे भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा था और मैं उन्हें समय देना चाहता था। मुझे विश्वास था कि अगर हम उनका साथ दें, अगर हम उन्हें समय दें, तो वे दबाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ की बैठक, कई पहलुओं पर मिले सुझाव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने...

फ्रेंच ओपन में उम्रदराज खिलाड़ियाें का जलवा, नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में पहुंचे

पेरिस। फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन कुछ उम्रदराज खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया जिनमें नोवाक जोकोविच प्रमुख थे जिन्होंने एक बार फिर...

आईपीएल क्वालीफायर-1: आरसीबी की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी के बीच होगा रोचक मुकाबला

धर्मशाला। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी...

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...