back to top

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेकर उसका समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

‘जनता दर्शन’ के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने इन मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विभागों से जुड़े मामलों का समाधान पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास मजबूत हो।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं और उनसे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने महिलाओं को मौजूदा भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और अपने साथ-साथ परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

उन्होंने लोगों से खानपान में संतुलन बनाए रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की, ताकि गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...