back to top

फ्रेंच ओपन में उम्रदराज खिलाड़ियाें का जलवा, नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में पहुंचे

पेरिस। फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन कुछ उम्रदराज खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया जिनमें नोवाक जोकोविच प्रमुख थे जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि 39 वर्ष की उम्र में भी वह अपने युवा प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ सकते हैं।जोकोविच को पहले दौर में न सिर्फ अपने से लगभग आधी उम्र के स्थानीय खिलाड़ी का सामना करना पड़ रहा था बल्कि उन्हें दर्शकों का भी समर्थन नहीं मिल रहा था। जोकोविच ने अपने रिकॉर्ड 82वें ग्रैंड स्लैम में फ्रांस के 22 वर्षीय खिलाड़ी जियोवानी म्पेटशी पेरिकार्ड से पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके दो घंटे 51 मिनट तक चले मैच में 5-7, 7-5, 6-।, 6-4 से जीत हासिल की।उन्होंने मैच के बाद कहा, रोलैंड गैरोस के सेंटर कोर्ट पर किसी फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ खेलना जाहिर तौर पर इतना आसान नहीं होता। दर्शक जोश में आ जाते हैं और फिर आप पर दबाव और भी बढ़ जाता है।

जोकोविच ने कहा, लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छा मैच था जिसका हिस्सा बनना अच्छा लगा। 39 साल की उम्र में तीन घंटे तक खेलना। सब कुछ वैसा ही रहा जैसा डॉक्टर ने सलाह दी थी। अपने 39वें जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद कोर्ट पर कदम रखते ही जोकोविच ने पुरुषों में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने रोजर फेडरर और फेलिसियानो लोपेज को पीछे छोड़ा। जोकोविच ने उन 82 ग्रैंड स्लैम में से रिकॉर्ड 24 जीते हैं।जोकोविच रिकॉर्ड 22वीं बार फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल में खेल रहे हैं। इस तरह से उन्होंने फ्रांसीसी खिलाड़ी रिचर्ड गैस्केट और एंटोनी जेंटियन की बराबरी कर ली है। वह यहां पिछले 20 टूर्नामेंट में से 19 में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं। उन्होंने 2016, 2021 और 2023 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।

जोकोविच फ्रेंच ओपन के पहले दिन जीत हासिल करने वाले अकेले उम्रदराज खिलाड़ी नहीं थे। मार्काे ट्रुंगेलिटी ने किरियन जैकेट को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया। ट्रुंगेलिटी 36 वर्ष की उम्र में हाल ही में पेशेवर युग (1969 से) में रैंकिंग के शीर्ष 100 में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बने थे। महिला वर्ग में 36 वर्षीय खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया ने 17 वर्षीय केसेनिया एफ्रेमोवा को 6-3 6-। से हराया। सिर्स्टिया इस सप्ताह शीर्ष 20 में पदार्पण करने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं थी।

RELATED ARTICLES

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने...

कप्तानी छोड़ने का विचार कभी मन में नहीं आया: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरूआत के...

आईपीएल क्वालीफायर-1: आरसीबी की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी के बीच होगा रोचक मुकाबला

धर्मशाला। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी...

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...