back to top

आईपीएल क्वालीफायर-1: आरसीबी की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी के बीच होगा रोचक मुकाबला

धर्मशाला। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी है तो उसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। दोनों टीमों ने 14 मैचों में 18 अंक के साथ लीग चरण के अपने अभियान का समापन किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी शीर्ष स्थान पर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स निस्संदेह आईपीएल 2026 की दो सबसे संपूर्ण टीमें रही हैं, हालांकि प्लेआॅफ तक पहुंचने के लिए उन्होंने अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं। रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने आक्रामक बल्लेबाजी और पिछली प्रतियोगिताओं की तुलना में कहीं अधिक भरोसेमंद गेंदबाजी इकाई के दम पर अपना अभियान आगे बढ़ाया।

मौजूदा चैंपियन टीम ने इस सत्र में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार किया। आरसीबी को बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में दिग्गज विराट कोहली के अनुभव और गेंदबाजी में जोश हेजÞलवुड और भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन से काफी फायदा हुआ।विपक्षी टीम के मैदान पर जीत हासिल करने की महारत और करीबी मुकाबलों को निर्णायक मोड़ पर समाप्त करने की क्षमता ने आरसीबी को लीग चरण की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम में से एक बना दिया। इस मैच में आरसीबी को धर्मशाला की परिस्थितियों से परिचित होने का भी लाभ मिलेगा, जहां उन्होंने इस महीने की शुरूआत में पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। जहां तक गुजरात का सवाल है तो उसने अपने दमदार गेंदबाजी आक्रमण और शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेआॅफ में जगह बनाई है।

उसकी बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल, कौशल से परिपूर्ण साई सुदर्शन और विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ गुजरात की गेंदबाजी सबसे प्रभावशाली रही है। मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने नई गेंद से लगातार विकेट लिए हैं, वहीं राशिद खान और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण बनाए रखा है। गुजरात ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया और उसकी टीम नॉकआउट मुकाबले में अच्छी लय के साथ उतर रही है। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कोहली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा के बीच का मुकाबला मैच का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। धर्मशाला में मिलने वाली अतिरिक्त उछाल को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण होगा जिसमें गुजरात के तेज गेंदबाजों के शुरूआती आक्रमण का सामना करने की कोहली की क्षमता आरसीबी के पावरप्ले का रुख तय कर सकती है। इसी तरह सिराज के खिलाफ फिल साल्ट का आक्रामक रवैया शुरूआती गति तय कर सकता है। उंगली की चोट का इलाज कराने के बाद वापस लौटे साल्ट विशेष रूप से प्लेआॅफ में खेलने के लिए आए हैं। इससे आरसीबी की बल्लेबाजी को मजबूती मिली है।

दूसरी तरफ हेजÞलवुड और भुवनेश्वर दूधिया रोशनी में गिल और सुदर्शन की परीक्षा लेंगे। आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने इस सत्र में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाकर टीम को अच्छी शुरूआत दी है। गुजरात की शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर निर्भरता को देखते हुए शुरूआती छह ओवर बेहद महत्वपूर्ण होंगे। बीच के ओवरों में राशिद खान और आरसीबी के बल्लेबाजों के बीच का मुकाबला भी निर्णायक साबित हो सकता है, हालांकि कप्तान पाटीदार का स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है।दोनों टीम की मजबूती को देखते हुए यह मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।

टीम इस प्रकार हैं:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजÞन, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड और जयंत यादव।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, और सात्विक देसवाल।


मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

संघर्ष की रेखाओं से सृजन के रंग तक : शीला शर्मा का कला-संकल्प

सामूहिक सांस्कृतिक धरोहर बन जाते हैंलखनऊ। कभी-कभी कोई कला केंद्र केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से निर्मित भवन नहीं होता, बल्कि वह मनुष्य की...

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थेलखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा...

समर कैंप में बच्चों को दिए गये मेडल एवं प्रमाण-पत्र

मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गयालखनऊ। इस्कॉन, लखनऊ में चल रहे किड्स समर कैंप का सातवाँ एवं अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और...