back to top

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थे
लखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा दरबार से सेवा चल रही थी । पर पिछले कुछ वर्षों से सारे ट्रस्टी मैम्बर के बाहर शहरों में चले जाने के कारण लगभग 10 साल से बिल्डिंग का जीर्णोद्धार न होने व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भी सेवा न होने का पता चलने पर केन्द्री सिंह सभा लखनऊ के अध्यक्ष व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार निर्मल सिंह द्वारा स. मनमीत सिंह व यूथ खालसा ऐसोसिएशन के सदस्यों के साथ मिल कर परिवार ट्रस्टी परिवार से बात कर रस्सी भूटान जा कर पांचों प्यारो की अगुवाई में नगर कीर्तन कर पाँच पावन स्वरूप गुरुद्वारा आलमबाग लाये गये । पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थे , प्रकाश स्थान पर न ही दरवाजे और पर्दे न साफ सफाई, न ही रूमाल साहिब । यहाँ तक की सारे ही पावन स्वरूप पर घनी मिट्टी, गंदगी और दीमक लगी हुयी थी, पिछले लगभग दो साल से यह स्थान खोला ही नहीं गया था, इतनी घोर बेअदबी पर नाराजगी सिक्ख समाज द्वारा प्रकट की गयी । बेअदबी कानून बनने के बाद अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है ,इसकी सारी विडियो व फोटोज ले ली गयी है जल्द ही सभी ट्रस्टियों को बेअदबी का नोटिस भेज कर कान्ता कारवाई की जायेगी । निर्मल सिहं ने बताया कि यह पावन स्वरूप रखे नहीं जा सकते हैं क्यूँ कि बहुत सारे दीमक के कीड़े सारे ही स्वरूप में लगे है , आलमबाग गुरुद्वारा साहिब में सेवा सभांल करने के बाद कल प्रात: स. मनमीत सिहं के नेतृत्व में यह पावन स्वरूप दिल्ली कमेटी के अधीन गुरुद्वारा मजनू का टीला में अग्निभेट (अग्नि संस्कार) के लिये ले जाया जायेगा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशान्त भाटिया ने इस कृत्य की घोर निन्दा करते हुये कहा कि जंहा पर भी इस तरह से पावन स्वरूप हो और सेवा न की जा रही हो संगत से निवेदन की नजदीक के गुरुद्वारे साहिब में जानकारी दें व ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही करते हुये पावन स्वरूपों की सेवा की जा सके । मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया आज की सेवा में मुख्य रूप से यू०पी० सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव सुरेन्द्र पाल सिंह बक्शी, जत्थेदार जसबीर सिंह, सेवादार दिलीप, गुरदीप सिंह भाटिया , जसविन्दर सिंह , राजू केबिल , भूपिन्दर सिंह पिन्दा , हरजीत सिंह व अन्य संगत कीर्तन, फूलों की वर्षा करते हुए रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुँचें ।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...