back to top

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा, लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी उनके लिए उचित मूल्य लेना सामान्य बात है।बाघेई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। अमेरिका-ईरान के समझौते को लेकर चल रही सकारात्मक खबरों के बीच उन्होंने कहा, हम सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए स्ट्रेट के आस पास स्थित देशों के संपर्क में हैं।

संभावित समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रतिबद्धताओं पर कोई गारंटी नहीं है और ईरान को किसी भी “धमकी” की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बदलाव हुए हैं उनमें खास बात पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों का मध्यस्थता में शामिल होना रहा है, और बातचीत में लेबनान संघर्ष समाप्त करने से जुड़ा एक प्रावधान भी शामिल किया गया है। ईरानी प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फिलहाल अमेरिका–ईरान वार्ता में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है और ध्यान “संघर्ष समाप्त करने” पर केंद्रित है। बाघेई ने आशंका जताई कि इजरायल इस बातचीत को कमजोर करने की कोशिश कर सकता है।

बाघेई ने ये बात ऐसे समय में की है जब भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर आज कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। उनके अनुसार रविवार को दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया, लेकिन इसे बहुत बड़ी बात नहीं मानना चाहिए। रूबियो की मानें तो अमेरिका ने ईरान के सामने एक मजबूत प्रस्ताव रखा है। इसमें होर्मुज को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तय समय के अंदर गंभीर बातचीत करने की बात शामिल है।

RELATED ARTICLES

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

यूपी में दो वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले,एएसपी बलरामचारी दुबे को यूपी-112 की जिम्मेदारी व विजय शंकर मिश्र बने अयोध्या के नए एएसपी...

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा...

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ की बैठक, कई पहलुओं पर मिले सुझाव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने...

कप्तानी छोड़ने का विचार कभी मन में नहीं आया: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरूआत के...