back to top

रायबरेली में प्रियंका, बोलीं- एक नया कम्पनी राज लाना चाहती है भाजपा

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा देश में एक नया कम्पनी राज लाना चाहती है, जिसके जरिए देश के कारखाने और धनसम्पदा कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को सौंप दी जाएगी। प्रियंका ने रायबरेली स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के निगमितीकरण की तैयारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समर्थन देते हुए अपने सम्बोधन में कहा रेलवे देश की बुनियादी संस्थाओं में से है। यह करोड़ों लोगों को रोजगार ही नहीं देती, बल्कि देश की एकता भी कायम रखती है। असलियत यह है कि भाजपा एक नया कम्पनी राज लाना चाहती है। एक ऐसा कम्पनी राज जिसके जरिए देश के कारखाने, सार्वजनिक उपक्रम, देश की धनसम्पदा कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के हाथों में ही सौंपी जाएंगी। इसकी शुरुआत यहां से हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि आप यहां बैठकर संघर्ष कर रहे हैं। आपको आशंका है कि 31 अगस्त को इस कोच फैक्ट्री का निगमितीकरण किया जाएगा और फिर इसका निजीकरण कर दिया जाएगा। आपके रोजगार छूटेंगे। इसी तरह से देश भर में ऐसे ही तमाम उद्योग हैं, जहां यही स्थिति है। सरकार यहां से शुरुआत करना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि आज सबको पता है कि देश की अर्थव्यवस्था की क्या हालत है। मैंने अखबारों में मिल एसोसिएशन और चाय बागान के संगठनों के बड़े-बड़े इश्तिहार देखे हैं। वे कह रहे हैं कि हम डूब रहे हैं, हमें बचाइए। अर्थव्यवस्था इतनी दुर्बल हो रही है। रोजगार छूटे जा रहे हैं और इस बीच केन्द्र सरकार को यह बात सूझी है कि जहां रोजगार है, उसे बंद कराया जाए। आप सोच सकते हैं कि इनका क्या इरादा है। उन्होंने कहा कि रेलवे, स्वास्थ्य की बड़ी-बड़ी संस्थाएं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इसलिए बनाए गए थे, ताकि देश मजबूत हो। वे सब देश का विकास और रोजगार बढ़ाने के लिए बनाए गए थे। अगर एक-एक करके उनको तोड़ा जाएगा तो आगे देश का भविष्य क्या होगा?

 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस रेल कोच फैक्ट्री के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई, उन्हें बाजार मूल्य से ज्यादा मुआवजा मिला था। आज यह फैक्ट्री मुनाफे में चलती है। अपनी क्षमता से दो गुना ज्यादा इसका उत्पादन है लेकिन केन्द्र की सरकार बेदर्दी से इसका निगमितीकरण करना चाहती है। इसका मतलब यही है कि इसके बाद यह फैक्ट्री सरकार के उद्योगपति मित्रों को दी जाएगी और इसका निजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने इस फैक्ट्री की स्थापना के लिए संघर्ष किया था। वर्ष 2007 में जब इस फैक्ट्री की घोषणा की गई और उस समय उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन देने से साफ इनकार किया तो यहां के किसान भाई बहनों और आप सबके साथ सोनिया जी ने यह फैक्ट्री बनाने के लिए संघर्ष किया। ये फैक्ट्री बनने पर उन्हें इस बात की खुशी थी कि इससे क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। आज इस फैक्ट्री में इस इलाके के 2000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। प्रियंका ने इससे पहले रायबरेली से मौजूदा विधायक अदिति सिंह के पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को उनके पैतृक गांव लालूपुर चौहान जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजन को सान्त्वना भी दी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...