back to top

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर खड़ी ट्रक से भिड़ी पिकअप, दो लोगों की मौत

अमेठी। यूपी के अमेठी में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में नागेश्वर गंज नहर के पास की है जब ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सीतापुर जिले के निवासी असगर अली (40) और शाजिद (उम्र पता नहीं) की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि इस घटना में सीतापुर जिले के ही निवासी राजी अहमद और आफताब घायल हो गये जिन्हें मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन सुल्तानपुर के सूरापुर से लखनऊ की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...