back to top

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। नगर निगम मुख्यालय से लेकर इंदिरा नगर और इंद्रा प्रियदर्शिनी वार्ड तक निकली यात्राओं में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।

नगर निगम की ओर से आयोजित मुख्य तिरंगा यात्रा नगर निगम मुख्यालय, लालबाग से शुरू हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में निकली यात्रा हलवासिया चौराहा, मेफेयर चौराहा और अटल चौक होते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में कार्यकारिणी सदस्य सुशील तिवारी पम्मी, नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के नारों और गीतों से वातावरण गूंजता रहा।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ह्यहर घर तिरंगाह्ण अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। जोन-7 के इंदिरा नगर वार्ड में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्षद पूजा जसवानी की ओर से आयोजित यात्रा का नेतृत्व महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

सेक्टर-18 स्थित अमर शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा और कारगिल शहीद मेजर रितेश शर्मा की प्रतिमाओं पर महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। यात्रा में पार्षद अशोक उपाध्याय, महानगर भाजपा लखनऊ उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना, पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इंद्रा प्रियदर्शिनी वार्ड में सेक्टर-11 स्थित शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा ने किया।

यात्रा में महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक ओपी श्रीवास्तव की मौजूदगी रही। इस अवसर पर शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की माता सरोजनी श्रीवास्तव को महापौर और विधायक ने सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनकी माता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। यात्रा में महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, महानगर मंत्री पंकज सक्सेना, मंडल महामंत्री नितिन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम गोपाल मिश्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर लोधी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। तीनों यात्राओं में तिरंगे के साथ उमड़ा जनसमूह स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता नजर आया।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

रिवर फ्रंट पर 700 मीटर लंबे नेचर ट्रेल से प्रकृति से रूबरू होंगे लोग

लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट पर लक्ष्मण मेला मैदान के पास 700 मीटर लंबी नेचर ट्रेल विकसित की जाएगी। यह परियोजना न सिर्फ लोगों को...

ईरान-अमेरिका गतिरोध का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया 95.40 पर

नई दिल्ली। होर्मुज जलदमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। गुरुवार को...

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ। यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने...