back to top

रिवर फ्रंट पर 700 मीटर लंबे नेचर ट्रेल से प्रकृति से रूबरू होंगे लोग

लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट पर लक्ष्मण मेला मैदान के पास 700 मीटर लंबी नेचर ट्रेल विकसित की जाएगी। यह परियोजना न सिर्फ लोगों को जंगल वॉक का अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें सीधे तौर से प्रकृति के नजदीक लाने में कारगार साबित होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 05 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का कार्य शुरू करा दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को स्थल निरीक्षण करके मियावॉकी फॉरेस्टेशन कराने के निर्देश दिये। जिससे कि नेचर ट्रेल में आने वाले लोगों को घने वन के बीच से होकर गुजरने का अनुभव मिल सके।

नेचर ट्रेल में बड़े पेड़ों के आसपास बांस के झुरमुट विकसित किये जाएंगे। इसके अलावा लैंड स्केपिंग के कार्य के साथ-साथ जिग-जैग स्लोप बनाये जाएंगे। जिससे यहां घूमने वाले लोगों को भ्रमण के दौरान जंगल वॉक का आनंद मिलेगा। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि कुछ जगहों पर सेल्फी एवं स्टैंडिंग प्वाइंट विकसित किये जाएं, जहां लोग खड़े होकर प्राकृतिक नजारे का लुत्फ उठा सकें। गोमती नदी जल्द ही पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसकी वजह होंगे नदी पर चलने वाले आलीशान टूरिस्ट क्रूज।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि एक क्रूज एडीसीपी आॅफिस से गोमती बैराज के मध्य संचालित होगा। लगभग 60 मीटर लंबे और 14 मीटर चैड़े इस क्रूज पर एक साथ 250 लोग सफर कर सकेंगे। इसका कार्य 50 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, जिसे दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं, दूसरा क्रूज गोमती बैराज से हनुमान सेतु के मध्य संचालित होगा। लगभग 45 मीटर लंबे व 10 मीटर चैड़े इस क्रूज में एक बार में 200 लोग सफर कर सकेंगे। इसे अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कराकर संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।

86 लाख रुपये से लगे रहे आधुनिक झूले
गोमती रिवर फ्रंट पर एडीसीपी के पास लगभग 02 करोड़ रुपए की लागत से लैंडस्केप, पाथ-वे, इंट्री गेट, टॉयलेट व रेलिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा रिवर फ्रंट पर लगभग 86 लाख रुपये की लागत से बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगवाये जा रहे हैं। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि झूले संचालित करने से पहले सेफ्टी टेस्ट करा लिया जाए।\

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

ईरान-अमेरिका गतिरोध का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया 95.40 पर

नई दिल्ली। होर्मुज जलदमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। गुरुवार को...

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ। यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने...