back to top

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ। यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अवनीश अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया।उन्होंने स्टेडियम में लीग के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अवनीश अवस्थी ने यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने आयोजन को लेकर कुछ जरुरी निर्देश दिए और आयोजन से जुड़ी कई जानकारियों को साझा किया। इस दौरान लीग के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का क्रिकेट उत्सव है और इसके भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निकासी मार्ग तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आयोजन को सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि लीग का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों सहित स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

ट्रॉफी टूर का सफल समापन

यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले आयोजित होने वाले विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का समापन बुधवार को हो गया। अभियान के अंतिम चरण में ट्रॉफी मोंट फोर्ट स्कूल, महानगर पहुंची, जहां काशी रुद्रास के शुभम चौबे ने छात्रों से संवाद किया। वहीं रामस्वरूप यूनिवर्सिटी, अयोध्या रोड में मेरठ मावेरिक्स के आईपीएल स्टार कार्तिक त्यागी व यूपी के क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा ने अपने क्रिकेट के सफर के अनुभव साझा किए।

ट्रॉफी टूर के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों को यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी को करीब से देखने, खिलाड़ियों से संवाद करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। अभियान के जरिए लीग को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जुड़ाव को भी मजबूत करने का प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक, जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

रिवर फ्रंट पर 700 मीटर लंबे नेचर ट्रेल से प्रकृति से रूबरू होंगे लोग

लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट पर लक्ष्मण मेला मैदान के पास 700 मीटर लंबी नेचर ट्रेल विकसित की जाएगी। यह परियोजना न सिर्फ लोगों को...

ईरान-अमेरिका गतिरोध का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रुपया 95.40 पर

नई दिल्ली। होर्मुज जलदमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। गुरुवार को...