लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जिलों और मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अपर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बलरामपुर ज्योति राय को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट बांदा संदीप केला को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर दिनेश चन्द्र को नगर मजिस्ट्रेट बांदा बनाया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी चंदौली दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली के पद पर तैनाती दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज विनय कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर बनाया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कम्प्ट्रोलर, जन भवन निधि पाण्डेय को उपजिलाधिकारी, लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत इन सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





