लखनऊ। निराला नगर स्थित श्री बालकेश्वर हनुमान मंदिर परिसर के बाहर बाबा अमरनाथ का बर्फ का भव्य श्रृंगार किया गया जिसमें भक्तो ने बर्फ की गुफा के अन्दर में जाकर बाबा के दर्शन किया। कार्यक्रम में जीतू मयूरी ग्रुप द्वारा बाबा की मनमोहक झांकी एवं भजन संध्या प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन महंत अशोक दास, अमरनाथ, सर्वेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनोज पुजारी बाबा, रुबी गुप्ता, उपासना सोनकर, तुलसी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।





